mithapur mahuli elevated road cm nitish kumar patna people will get benefit मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात, इन जिलों से पटना का सफर अब होगा आसान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात, इन जिलों से पटना का सफर अब होगा आसान

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत होगी। जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया के लिए सफर अब आसान हो जाएगा।

Mon, 16 June 2025 05:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात, इन जिलों से पटना का सफर अब  होगा आसान

बिहार की राजधानी पटना को जाममुक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शहरवासियों को सोमवाार को एक और नए एलिवेटेड सड़क की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करेंगे। इस एलिवेटेड सड़क के चालू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत होगी।

दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा। रोज घंटों लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी। पथ निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1400 करोड़ की लागत निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक एलिवेटेड-सह-एटग्रेड सड़क का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप का नया वीडियो

राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। सांसद रविशंकर प्रसाद और मीसा भारती, विधायक गोपाल रविदास, अरुण सिन्हा, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, नीरज कुमार, नवल किशोर यादव और कार्तिक कुमार को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत होगी। जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया के लिए सफर अब आसान हो जाएगा। पहले फेज में सिपारा से महुली तक एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो चुका है।

सिपारा से महुली एलिवेटेड रोड पर जाने के लिए भूपतिपुर के पास बने रैंप से होकर लोग अब सफर कर सकेंगे। इसके चालू होने से सिपारा से महुली की दूरी महज 5 से 6 मिनट में पूरी हो जाएगी। अभी इस दूरी को तय करने में लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ता है।

मीठापुर से सिपारा तक एलिवेटेड नवंबर तक

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य दो फेज में चल रहा है। पहला फेज सिपारा से महुली तक है। फेज-एक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मीठापुर से सिपारा तक रूट की संरचना में काफी बदलाव होने के कारण मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) का भी प्रावधान किया गया है।

वहीं फेज-2 में मीठापुर से सिपारा तक की दूरी जो करीब 2.10 किलोमीटर है, इस पर एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया गया है। महुली से पुनपुन तक कुल 2.20 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए फोरलेन सड़क का भी प्रावधान किया गया है। मीठापुर से सिपारा तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत;
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।