son beaten to death in patna fir on mother father and brother बेटे की हत्या कर डेड बॉडी नदी में फेंका, पटना में मां-बाप और भाई पर केस दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटे की हत्या कर डेड बॉडी नदी में फेंका, पटना में मां-बाप और भाई पर केस दर्ज

आरोप है कि दीपक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपितों ने दीपक पासवान का शव को सोन नदी में फेंक देने की बात कही गई। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिल सका।

Sun, 1 June 2025 06:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बेटे की हत्या कर डेड बॉडी नदी में फेंका, पटना में मां-बाप और भाई पर केस दर्ज

रुपये के विवाद को लेकर राजधानी पटना से सटे बिहटा थाने में तैनात चौकीदार उसकी पत्नी और छोटे बेटे पर बड़े पुत्र दीपक की हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप लगा है। घटना आईआईटी थाना के मोलाहिनपुर गांव में बीते 27 मई की देर रात हुई जिसकी सूचना मृतक की पत्नी ने 30 तारीख को थाने में दी। इस मामले में चौकीदार राजेश पासवान, उसकी पत्नी बेबी देवी व छोटे बेटे चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक दीपक पासवान का शव बरामद नहीं हो सका है। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने केस किया है।

एसडीआरएफ की टीम सोन नदी में दीपक के शव को ढूंढ़ रही है। दीपक आईआईटी थाना के मोलाहिनपुर गांव का रहने वाला था। वारदात के रोज देर रात ही पैसा बंटवारा को लेकर दीपक और उसके पिता राजेश के बीच रुपये के बंटवारा को लेकर विवाद शुरू हो गया था। धीरे-धीरे विवाद मारपीट में बदल गया। पति की पिटाई देख पत्नी निरमा देवी जब बचाने दौड़ी तो सास,ससुर और देवर ने जबरदस्ती घसीट कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काम दिलाने की जगह दिखाने ले गया, रास्ते में 2 लोगों को मारी गोली; पटना में हत्या
ये भी पढ़ें:पटना में लव अफेयर के चक्कर में 16 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या, 11 पर FIR

आरोप है कि दीपक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपितों ने दीपक पासवान का शव को सोन नदी में फेंक देने की बात कही गई। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिल सका।

इलाज की बात कह दीपक को ले गये थे

दीपक की मौत के बाद आरोपित उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के नाम पर ले गये। उन्हें पता था कि दीपक की मौत हो चुकी है। आरोप है कि उसके शव को सोन नदी में फेंक दिया गया। वारदात के करीब 24 घंटे के बाद किसी तरह मृतक की पत्नी कमरे का गेट तोड़कर बाहर निकली और आईआईटी थाने पंहुच पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग
ये भी पढ़ें:IGIMS की महिला डॉक्टर समेत पटना में 4 नए कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़ी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।