four news corona virus patient including IGIMS woman doctor in patna IGIMS की महिला डॉक्टर समेत पटना में 4 नए कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

IGIMS की महिला डॉक्टर समेत पटना में 4 नए कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़ी

Corona In Bihar: सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि एम्स के दो डॉक्टर, दो नर्स समेत 5 पीड़ित पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। वहीं शनिवार को कोरोना पीड़ितों में तीन को आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन पर नजर रख रही है।

Sun, 1 June 2025 05:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
IGIMS की महिला डॉक्टर समेत पटना में 4 नए कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़ी

Corona In Bihar: आईजीआईएमएस की महिला डॉक्टर सहित पटना में चार नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें से एक की जांच आईजीआईएमएस में आरटी-पीसीआर के माध्यम से जबकि तीन की जांच निजी पेथोलैब में हुई। पटना में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि एम्स के दो डॉक्टर, दो नर्स समेत 5 पीड़ित पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। वहीं शनिवार को कोरोना पीड़ितों में तीन को आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन पर नजर रख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

सर्दी खांसी के लक्षण के बाद डॉक्टर की हुई थी जांच

आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि इमरजेंसी मेडिसिन की महिला चिकित्सक सर्दी खांसी, गले में जकड़न और सांस लेने में हल्की परेशानी से ग्रसित थी। डॉक्टर का आईजीआईएमएस के माइक्रोबायोलॉजी लैब में ही जांच कराई गई। उसमें महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमित 21 मिले जिनमें 5 एम्स, 3 एनएमसीएच, 6 सरल लैब, 5 लाल पैथ और 2 पारस में हुई जांच में पॉजिटिव मिले हैं।

आईजीआईएमएस: मॉक ड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट की कार्य क्षमता जांची गई

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में मॉक ड्रिल की तैयारियों को परखा जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआईएमएस) में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की कार्य क्षमता के साथ ऑक्सीजन की गुणवत्ता और प्रेशर की जांच की गई।

अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मॉक ड्रिल में सब कुछ ठीक पाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि कोरोना से संबंधित सारी तैयारी पुख्ता है। अस्पताल में 12 बेड का कोरोना वार्ड और तीन आईसीयू बेड को रिजर्व रखा गया है। हालांकि अभी एक भी मरीज भर्ती नहीं है। असपताल प्रशासन बढ़ते संक्रमण को लेकर किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।