six year boy kidnapped from bihar and thrown into nepal river in love affair बिहार में 6 साल के बच्चे को किडनैप कर नेपाल की नदी में फेंका, लव अफेयर के चक्कर में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 6 साल के बच्चे को किडनैप कर नेपाल की नदी में फेंका, लव अफेयर के चक्कर में कांड

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी रेणु देवी अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल में आशा कार्यकर्ता है । उसी अस्पताल में बच्चे के पिता प्रेम कुमार कार्यरत है। उसकी पत्नी के साथ प्रेम कुमार का प्रेम प्रसंग चलने लगा। प्रेम प्रसंग को लेकर वह उपेक्षित होने लगा।

Wed, 4 June 2025 10:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, रक्सौल
share
बिहार में 6 साल के बच्चे को किडनैप कर नेपाल की नदी में फेंका, लव अफेयर के चक्कर में कांड

बिहार में छह साल के बच्चे को किडनैप कर नेपाल की नदी में फेंक दिया गया। हैरान कर देने वाली वारदात मोतिहारी के रक्सौल की है। यहां स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी प्रेम कुमार के छह वर्षीय पुत्र आयुष का अपहरण कर नेपाल के नारायण घाट पर नारायणी नदी में जिंदा फेंक दिया। रक्सौल से गिरफ्तार मनोहर साह ने इसका खुलासा किया है। आरोपित के निशानदेही पर रक्सौल पुलिस टीम नेपाल के नारायणी नदी घटना की जांच व शव की बरामदगी के लिये पहुंची है। अभी बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पत्नी के साथ बच्चे के पिता का प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता है। बदले की भावना में घटना को अंजाम दिया गया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि 28 मई को बच्चे को उसके घर अपहरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मी उसके पिता को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 31 मई को केस दर्ज कर घटना की जांच शुरु की। जांच के दौरान ही मनोहर साह पकड़ा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वाटर पार्क में जमकर मारपीट, बाउंसरों ने महिलाओं को भी पीटा
ये भी पढ़ें:बिहार में फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर ED की रेड, संदिग्ध सामान मिले

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी रेणु देवी अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल में आशा कार्यकर्ता है । उसी अस्पताल में बच्चे के पिता प्रेम कुमार कार्यरत है। उसकी पत्नी के साथ प्रेम कुमार का प्रेम प्रसंग चलने लगा। प्रेम प्रसंग को लेकर वह उपेक्षित होने लगा। इसका बदला लेने के लिये स्वास्थ्यकर्मी के एकलौता पुत्र आयुष को अगवा किया। अगवा करने के बाद उसे नेपाल के नरायणघाट ले गया। वहीं नरायणी पुल से उसे नदी में फेंक दिया।

गिरफ्तार व्यक्ति रक्सौल प्रखंड के जोकियारी पंचायत का निवासी है। उसकी स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गयी है। गिरफ्तार व्यक्ति के खुलासे के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे के पिता प्रेम कुमार मोतिहारी का निवासी । वह रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में अनुकंपा के आधार पर आदेशपाल पद पर कार्यरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब और गांजा पार्टी पार्टी पर ऐक्शन, छह कैदियों पर होगा केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।