bouncers beat woman and men in gaya ji water park बिहार में वाटर पार्क में जमकर मारपीट, बाउंसरों ने महिलाओं को भी पीटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में वाटर पार्क में जमकर मारपीट, बाउंसरों ने महिलाओं को भी पीटा

पीड़ित नीतू कुमारी ने बताया कि दो छोटे बच्चों का टिकट लेने के दौरान विवाद की शुरुआत हुई और अचानक हमलोगों के साथ वाटर पार्क के संचालक, बाउंसर आदि लोगों द्वारा गाली करते हुए मारपीट किया जाने लगा।

Wed, 4 June 2025 09:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, बोधगया, गया जी
share
बिहार में वाटर पार्क में जमकर मारपीट, बाउंसरों ने महिलाओं को भी पीटा

बिहार के एक वाटर पार्क में जमकर मारपीट हो गई। गया जी के बोधगया थाना क्षेत्र के नीमा गांव स्थित वाटर पार्क में मंगलवार को महिला समेत कई लोगों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वाटर पार्क के संचालक और बाउंसरों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगा है। जिसमें नीमा गांव के ही एक ही परिवार के अमन कुमार, शुभम कुमार, नीतू कुमारी, प्रीतम कुमार भारती और अमांशु कुमारी को चोटें आई है।

पीड़ित नीतू कुमारी ने बताया कि दो छोटे बच्चों का टिकट लेने के दौरान विवाद की शुरुआत हुई और अचानक हमलोगों के साथ वाटर पार्क के संचालक, बाउंसर आदि लोगों द्वारा गाली करते हुए मारपीट किया जाने लगा। इधर, मामले की जानकारी के बाद नीमा गांव से काफी संख्या में लोग वाटर पार्क पहुंच गए और घटना का जमकर विरोध करते हुए हंगामा किया। लोगों का कहना था कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले में भी इस वाटर पार्क में ग्राहकों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर ED की रेड, संदिग्ध सामान मिले

पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित

घटना की सूचना पर बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, एसआई अभिषेक पाल, एएसआई विक्रम कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, मामले में वाटर पार्क के एमडी मोहित कुमार ने बताया कि विवाद टिकट को लेकर हुआ था।

स्थानीय होने का हवाला देकर कुछ लोग दो बच्चों का टिकट नहीं लेना चाह रहे थे। जबकि पहले से ही उन्हें डिस्काउंट टिकट दिया गया था। जब हमारे स्टाफ ने टिकट का पैसा मांगा तो वे उलझ गए और विवाद बढ़ गया। इस मामले में बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि टिकट को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसकी जांच की जा रही है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी का लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन में ठनका और तेज हवा चलने का अनुमान, पटना में बारिश की चेतावनी
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।