Patna police arrested 15 people including asi son with liquor in jakkanpur area hotel पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; बर्थडे पार्टी में पिस्टल का भी इंतजाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; बर्थडे पार्टी में पिस्टल का भी इंतजाम

पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपित होटल में बराबर शराब की पार्टी करते थे, जिसमें लड़कियां भी आती थीं। इनमें दो-तीन युवकों का आपराधिक इतिहास भी मिला है।

Wed, 4 June 2025 05:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; बर्थडे पार्टी में पिस्टल का भी इंतजाम

दोस्त की बर्थ-डे पार्टी के मौके पर होटल के कमरे में जमा हुए युवक जाम छलकाने के साथ ही हथियार लहरा रहे थे। पिस्टल के साथ रील्स भी बनाई जा रही थी। इसी बीच जक्कनपुर पुलिस ने सोमवार की रात 11 बजे रामनगर स्थित एमएस इन होटल में छापेमारी कर दी। इस दौरान शराब पार्टी कर रहे बिहार पुलिस के एक एएसआई के बेटे केशव समेत 15 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। केशव के पिता गया जिले में तैनात हैं, जबकि पकड़े गए एक नाबालिग के पिता सीआरपीएफ में हवलदार हैं। गिरफ्तार 15 लड़कों में चार नाबालिग हैं।

दरअसल, सभी अपने एक दोस्त (नाबालिग) का जन्मदिन मनाने वहां इकट्ठा हुए थे। आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार गोली, 17 मोबाइल और साढ़े छह लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जबकि शराब और हथियार की सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपित भाग गया। सहायक पुलिस अधीक्षक पटना सदर अभिनव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर स्थित एमएस होटल में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे हैं और पिस्टल लेकर रील्स बना रहे हैं। इस पर जक्कनपुर थानेदार रितुराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब और गांजा पार्टी पार्टी पर ऐक्शन, छह कैदियों पर होगा केस

पार्टी में लड़कियां भी आती थीं

एएसपी ने बताया कि बरामद पिस्टल दिव्यांशु की है। उसे मोहित लेकर रील्स बना रहा था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि सभी मिलकर अपने दोस्त (नाबलिग) का जन्मदिन मना रहे थे। होटल में चार कमरे विराट के नाम पर बुक थे। होटल संचालक के माध्यम से ही शराब उपलब्ध कराई जाती थी।

पिस्टल खरीदने के लिए रौनक ने ही दिव्यांशु को रुपये दिये थे। पिस्टल पटना सिटी से 35 हजार रुपये में खरीदी गई थी। सभी आरोपित होटल में बराबर शराब की पार्टी करते थे, जिसमें लड़कियां भी आती थीं। इनमें दो-तीन युवकों का आपराधिक इतिहास भी मिला है।

हथियार की खरीद-बिक्री से संबंधित वीडियो मिले

आरोपितों के मोबाइल में कई ऐसे फोटो और वीडियो मिले हैं जो हथियार की खरीद बिक्री से संबंधित है। इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। दो माह में अभी तक इन लोगों ने 35 हथियारों की खरीद-बिक्री की है। जिन लोगों से हथियार बेचे गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। होटल में छापेमारी को देख हथियार उपलब्ध कराने वाला मुख्य तस्कर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब पार्टी और गांजे का धुआं, वीडियो वायरल होने पर जांच का आदेश

होटल में अक्सर होती थी शराब पार्टी

एएसपी ने बताया कि इस होटल में काफी दिनों से शराब और सेक्स रैकेट का धंधा किया जा रहा था। इस होटल को सील करने के साथ ही होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पढ़ाई करते हैं आरोपित, अच्छे परिवार से है ताल्लुक

पुलिस ने जिन आरोपितों को पकड़ा है, उनमें कुछ इंटर के छात्र हैं तो कई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। एक आरोपित के पिता पेशे से इंजीनियर तो एक अन्य के पिता ठेकेदार हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपित

दिव्यांशु सिन्हा: कंकड़बाग के चंदमारी रोड गली नंबर तीन निवासी

मोहित राज: जक्कनुपर थाने के पोस्टल पार्क रोड नंबर एक निवासी

सिद्धांत राज: कंकड़बाग के 90 फीट मलाही पकड़ी का रहने वाला

सचिन कुमार: नवरत्नपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप के रहने वाला

इंद्रजीत कुमार: चांगड़ निवासी

विराट राज: पोस्टल पार्क बुद्धनगर

ऋषभ राज: बंगाली टोला

अमूल कुमार: चंदमारी रोड गली नंबर 4

केशव कुमार सिंह: सुभाष नगर रोड 10

संजीत: द्वारिका कॉलेज अशोक नगर

रौनक कुमार: पंच शिवमंदिर के सामने बिहारी गली निवासी

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि होटलों से लेकर सड़कों पर जांच और छापेमारी करने करने के निर्देश दिये गए हैं। असामाजिक तत्वों की सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी करेगी। जक्कनपुर में पकड़े गए आरोपितों से हथियार तस्करों के बारे में कई सुराग मिले हैं। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।