Ed raid at flipkart employees house in begusarai bihar बिहार में फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर ED की रेड, क्या-क्या सामान मिले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर ED की रेड, क्या-क्या सामान मिले

महिला का कहना है कि दुष्कर्म के एक मामले में चिकित्सक ने उनकी मदद की थी। इस कारण उनकी पिटाई की गई है। इधर, सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने पेड़ से बंधे घायल ग्रामीण चिकित्सक को छुड़ाकर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया।

Wed, 4 June 2025 08:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेगूसराय/पटना
share
बिहार में फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर ED की रेड, क्या-क्या सामान मिले

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ई कॉमर्स कंपनी से जुड़े दो युवकों के बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित अलग-अलग घरों पर मंगलवार को छापेमारी की। सुबह सुबह छह वाहनों से ईडी की टीम मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा-1 पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. पंकज कुमार ठाकुर के पुत्र अविनाश कुमार और झप्पू साह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजा के घरों पर छापेमारी के लिए पहुंची।

ईडी सूत्रों के अनुसार, आर्थिक अनियमितता की जांच के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबित छापेमारी के दौरान कई फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। जांच एजेंसी ने दोनों युवकों के संदिग्ध लेनदेन के सुराग मिलने के बाद यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान वहां अफरातफरी मच गई। ईडी ने मनी लॉड्रिंग और बेहिसाब संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर दस्तावेज जब्त किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या, आंख में डाला आम के डंठल का रस

दो साल पहले दिल्ली चले गए

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश और रजनीश पहले बेगूसराय में फ्लिपकार्ट कंपनी के लिए काम करते थे। करीब दो वर्ष पूर्व वे दिल्ली चले गए थे। दिल्ली से उनका जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लगातार आना-जाना लगा रहता था। विभिन्न सरकारी एजेंसियों के द्वारा उनकी सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन में ठनका और तेज हवा चलने का अनुमान, पटना में बारिश की चेतावनी
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।