patna police will register case on six prisoners after masaurhi jail sarab party video viral पटना के जेल में शराब और गांजा पार्टी पार्टी पर ऐक्शन, छह कैदियों पर होगा केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के जेल में शराब और गांजा पार्टी पार्टी पर ऐक्शन, छह कैदियों पर होगा केस

मसौढ़ी उपकारा में शराब और गांजा पार्टी का वीडियो वायरल मामले में जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को मसौढ़ी उपकारा में बेऊर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा इस मामले की जांच करने पहुंचे। सूत्रों की मानें तो मसौढ़ी जेल प्रशासन की ओर से उन्हें जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है।

Wed, 4 June 2025 06:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मसौढ़ी/पटना
share
पटना के जेल में शराब और गांजा पार्टी पार्टी पर ऐक्शन, छह कैदियों पर होगा केस

बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी उपकारा में बंदियों की पार्टी का वीडियो वायरल मामले में केस दर्ज होगा। मसौढ़ी‌ उपकारा के उपाधीक्षक सह जेलर ने वायरल वीडियो में आरोपित उन छह बंदियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन मसौढ़ी‌ थाना को भेजा है। आरोपित छह बंदियों में दीपक कुमार उर्फ भोगी, मो. इमाम, विपिन कुमार, गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव, अजीत कुमार एवं बोतल कुमार उर्फ बबलू कुमार शामिल हैं। इन पर सुरक्षा व्यवस्था को भंग करने और जेल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं दूसरी ओर मसौढ़ी उपकारा में शराब और गांजा पार्टी का वीडियो वायरल मामले में जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को मसौढ़ी उपकारा में बेऊर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा इस मामले की जांच करने पहुंचे। सूत्रों की मानें तो मसौढ़ी जेल प्रशासन की ओर से उन्हें जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है। जिन बंदियों पर पार्टी करने का आरोप लगा है वे अब भी मसौढ़ी जेल में ही बंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम

जेल अधिकारियों का मानना है कि वीडियो यहीं पर बनाया गया। हालांकि बंदी शराब पी रहे थे या कुछ और इस बात की पुष्टि जेल अधिकारी नहीं कर रहे हैं। इस मामले में मसौढ़ी जेल के कर्मियों पर गाज भी गिर सकती है। सूत्र बताते हैं कि जिस समय पार्टी चल रही थी उस समय जेल के बंदियों ने बाहर मौजूद अपने दो साथियों को वीडियो कॉल कर उन्हें दिखाया था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब पार्टी और गांजे का धुआं, वीडियो वायरल होने पर जांच का आदेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।