bihar weather temperature increased four degree monsoon will come from 11th june बिहार के लोगों को अब गर्मी से मिलेगी राहत, 12 जून को बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के लोगों को अब गर्मी से मिलेगी राहत, 12 जून को बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून

Bihar Weather: बिहार में लोगों को दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना होगा। इसके बाद राज्य के एक-दो स्थानों पर ठनका, तेज हवा और बारिश की चेतावनी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहने के कारण सूरज की तल्खी में कमी आने से तापमान गिरेगा।

Mon, 9 June 2025 05:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के लोगों को अब गर्मी से मिलेगी राहत, 12 जून को बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून

Bihar Weather: बिहार में मंगलवार तक गर्मी और सताएगी। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार है। वहीं मानसून के लिए 11 जून से अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। उम्मीद है कि राज्य में मानसून अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगा। प्रदेश में मानसून प्रवेश की तारीख 13 से 15 जून के बीच है। बिहार में उत्तर-पूर्व के रास्ते किशनगंज से मानसून प्रवेश करता है। 12 जून को उत्तर-पूर्व भाग के अनेक स्थानों और उत्तर-दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर भी बारिश की चेतावनी है।

मानसून की बारिश सामान्य से अधिक होगी

मौसम विभाग ने मानसून में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है। इसमें बताया है कि बिहार में मानसून की बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक होगी। अगर बिहार में सामान्य से अधिक बारिश होती है, तो 2021 के बाद प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून प्रवेश किया था। इस कारण सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को फायदा

वहीं 2023 में मानसून समय से एक दिन पहले 12 जून को ही प्रवेश कर गया था। इसके बावजूद सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। 2020 से 2022 के बीच बिहार में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था।

केरल में आठ दिन पहले ही पहुंच गया था मानसून

मानसून केरल में निर्धारित समय से 8 दिन पहले ही प्रवेश कर गया था। इसके फैलाव की रफ्तार काफी तेज थी। इसी कारण उम्मीद जताई जा रही थी कि बिहार में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। लेकिन पछुआ के प्रवाह ने बिहार में समय से पहले मानसून के दस्तक को रोक दिया है।

29 मई से ही दक्षिण पश्चिम मानसून सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में रुका हुआ है। जहां पर अभी मानसून रुका हुआ है, वहां भी मानसून आने की संभावित तिथि 10 जून थी। लेकिन समय से 11 दिन पहले ही पहुंचने के बाद ठहर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर रेप कांड के हैवान को किसने दी पनाह, रिमांड पर लेकर सच उगलवाएगी पुलिस

सात शहरों का तापमान पहुंचा 40 डिग्री या उसके पार

प्रदेशवासी पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। आनेवाले दो दिनों तक राहत की उम्मीद भी नहीं है। रविवार को पटना सहित सात शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। डेहरी और गोपालगंज का 40.8, औरंगाबाद का 40.5, आरा का 40.4, गया व विक्रमगंज का 40.2 और पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं पारा चढ़ने के साथ ही आर्द्रता की मात्रा 59 %रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना होगा। इसके बाद राज्य के एक-दो स्थानों पर ठनका, तेज हवा और बारिश की चेतावनी है।

इसके प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहने के कारण सूरज की तल्खी में कमी आने से तापमान गिरेगा। इस कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में कट्टा लेकर आए और युवती को धमकाने लगे, शादी में मचा हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।