vehicles will run on bihar first double decor bridge from 11th june in patna बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

डबल डेकर पुल के चालू होने से अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जिससे छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को सुविधा होगी।

Mon, 9 June 2025 05:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर बने डबल डेकर पुल पर 11 जून से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। बिहार का यह पहला डबल डेकर पुल है। पटना के अत्यधिक व्यस्त अशोक राजपथ पर यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक डबल-डेकर पुल का निर्माण किया गया है। डबल डेकर पुल की लंबाई 2.2 किमी और कैरिजवे की चौड़ाई 8.5 मीटर है।

इसका पहला तल 1.5 किमी लंबा है, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक फैला होगा, जबकि दूसरा तल 2.2 किमी लंबा है, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक है। फ्लाईओवर का ऊपरी तल गांधी मैदान से साइंस कॉलेज के तरफ जाने और नीचे का तल पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ आने के लिए बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून

422 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया है। पुल के पहले तल पर दो और दूसरे पर तीन संपर्क पथ का निर्माण होना है। साइंस कॉलेज के पास मेट्रो की ओर से विवि स्टेशन के लिफ्ट पीट का निर्माण किया जा रहा है।

यातायात का कम होगा दबाव

पुल के चालू होने से अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जिससे छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को सुविधा होगी। पटना के अलावा छपरा में भी डबल डेकर पुल का निर्माण किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर रेप कांड के हैवान को किसने दी पनाह, रिमांड पर लेकर सच उगलवाएगी पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।