scorpio Crush student in bihar mob burn vehicle police save driver from mob lynching बिहार में पहली कक्षा के छात्र को स्कॉर्पियों ने रौंदा, भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग; पुलिस ने चालक को मॉब लिचिंग से बचाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पहली कक्षा के छात्र को स्कॉर्पियों ने रौंदा, भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग; पुलिस ने चालक को मॉब लिचिंग से बचाया

लोगों ने इस मार्ग को 2 घंटे तक जाम रखकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचाकर थाने लाई। मृतक मई गांव निवासी नीतीश यादव का 13 वर्षीय पुत्र जौसव कुमार है।

Thu, 26 June 2025 12:57 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, नालंदा
share
बिहार में पहली कक्षा के छात्र को स्कॉर्पियों ने रौंदा, भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग; पुलिस ने चालक को मॉब लिचिंग से बचाया

बिहार के नालंदा जिले में सड़क हादसे में मासूम की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। यहां परबलपुर थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से पहली कक्षा के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पड़कर जमकर धुनाई करने के बाद सड़क जाम करते हुए स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलकर खाक हो गई। लोगों ने इस मार्ग को 2 घंटे तक जाम रखकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचाकर थाने लाई। मृतक मई गांव निवासी नीतीश यादव का 13 वर्षीय पुत्र जौसव कुमार है। मृतक मां- बाप का इकलौता पुत्र था । मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छोटी की जगह सर्टिफिकेट दिखा बड़ी बहन बन गई टीचर, मुन्नी गुप्ता पर केस
ये भी पढ़ें:शादी में डीजे को लेकर विवाद, बिहार में दूल्हा और उसकी मां को घसीट-घसीट कर पीटा

सड़क जाम और हंगामा की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चालक इसी गांव का रहनेवाला शंकर कुमार है। ग्रामीणों की चंगुल से उसे छुड़ाकर थाना लाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD
ये भी पढ़ें:बिहार में पुल उड़ाने की साजिश? इंडो-नेपाल सीमा के पास हैंड ग्रेनेड से खलबली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।