groom and his mother beaten in controversy over dj in marriage शादी में डीजे को लेकर हुआ विवाद, बिहार में दूल्हा और उसकी मां को घसीट-घसीट कर पीटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी में डीजे को लेकर हुआ विवाद, बिहार में दूल्हा और उसकी मां को घसीट-घसीट कर पीटा

जैसे ही बारात घर के समीप पहुंची, कुछ युवक जबरन महिला समूह के बीच घुसकर डांस करने लगे। इस पर परिवार के लोगों ने आपत्ति जताई और उन्हें ऐसा करने से रोका। विरोध करने पर बात बढ़ गई और बात इतनी बिगड़ गई कि मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने दूल्हा पर अटैक कर दिया।

Thu, 26 June 2025 11:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, नवगछिया, भागलपुर
share
शादी में डीजे को लेकर हुआ विवाद, बिहार में दूल्हा और उसकी मां को घसीट-घसीट कर पीटा

बिहार के भागलपुर जिले में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हो गया। यहां शादी समारोह के दौरान दूल्हा और उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी गई। नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरह के नवटोलिया मोहल्ले में बुधवार की शाम एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात निकलने से पहले की रस्मों के बीच डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना में दूल्हा और उसकी मां के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

नगरह नवगछिया निवासी नीतीश कुमार मंडल, पिता दिनेश मंडल की शादी रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव की एक लड़की से तय हुई । विवाह का आयोजन बुधवार की रात नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में होना था। शादी से पहले की परंपरागत रस्म वैसी काली मंदिर से पूर्ण कर परिवारजन और रिश्तेदार लौट रहे थे। घर लौटने के क्रम में डीजे पर पारंपरिक संगीत बजाया जा रहा था और महिलाएं व पुरुष अलग-अलग समूहों में नृत्य कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठ पर बिहार आने का टेंशन कम, कई राज्यों से चलेंगी 299 बसें; नीतीश का ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD
ये भी पढ़ें:उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, कहां वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम

जैसे ही बारात घर के समीप पहुंची, कुछ युवक जबरन महिला समूह के बीच घुसकर डांस करने लगे। इस पर परिवार के लोगों ने आपत्ति जताई और उन्हें ऐसा करने से रोका। विरोध करने पर बात बढ़ गई और बात इतनी बिगड़ गई कि मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने दूल्हा नीतीश कुमार मंडल और उसकी मां नंदिनी देवी पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हे को खींच-खींच कर पीटा गया, जिससे उसकी पीठ और सीने पर गंभीर चोटें आईं।

दूल्हे की मां नंदिनी देवी को भी धक्का-मुक्की में बुरी तरह से घायल कर दिया गया। हंगामे के बीच दूल्हे और उसकी मां को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब गन रखेंगे बिहार में मुखिया और सरपंच, आर्म्स लाइसेंस देने का फरमान जारी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।