revision of voter list before bihar assembly elections is not good said rjd बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD

राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जिन दस्तावेजों की मांग की गई है, उससे लाखों परिवार ऐसे हैं, जिनके पास वैसे दस्तावेज उपलब्ध होना संभव नहीं है।

Thu, 26 June 2025 01:21 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी अब अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने मतदाता सूची के दोबारा जांच या मूल्यांकन पर आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का विरोध किया है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने गुरुवार को कहा कि इससे बीजेपी और जेडीयू को फायदा होगा।

मंगलनीलाल मंडल ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस विशेष अभियान के जरिए भाजपा और जदयू को फायदा पहुंचाने के साथ ही गरीब और वंचितों को मतदान से वंचित रखने की साज़िश रची गई है। अभियान को लेकर काफी कम समय निर्धारित किया जाना इसकी पुष्टि करता है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी राजनीतिक दलों के साथ बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की हुई बैठक में राजद ने विधानसभा चुनाव के पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने का विरोध किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छात्र को स्कॉर्पियों ने रौंदा, भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग; खूब बवाल
ये भी पढ़ें:बिहार में छोटी की जगह सर्टिफिकेट दिखा बड़ी बहन बन गई टीचर, मुन्नी गुप्ता पर केस

बैठक में राजद का प्रतिनिधित्व प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह और प्रदेश महासचिव मदन शर्मा ने किया था।राजद नेताओं ने कहा था कि विधानसभा चुनाव अब करीब है। ऐसी स्थिति में इतने कम समय में बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण कराना किसी भी हाल में व्यवहारिक नहीं होगा। इस दौरान मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जिन दस्तावेजों की मांग की गई है, उससे लाखों परिवार ऐसे हैं, जिनके पास वैसे दस्तावेज उपलब्ध होना संभव नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले पटना में तेजस्वी का छात्र युवा संसद, लड़कों को देंगे कलम
ये भी पढ़ें:उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, कहां वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजद ने कहा था कि बिहार के लाखों गरीबों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की सोची-समझी साजिश है। जब 2003 के बाद अबतक विशेष गहन पुनरीक्षण नहीं हुआ तो इस साल इसे कराने का निर्णय क्यों लिया गया?

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।