elder sister become teacher on certificate of younger sister in bihar बिहार में छोटी की जगह सर्टिफिकेट दिखा बड़ी बहन बन गई टीचर, मुन्नी गुप्ता पर केस दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में छोटी की जगह सर्टिफिकेट दिखा बड़ी बहन बन गई टीचर, मुन्नी गुप्ता पर केस दर्ज

यह पूरा मामला शिक्षिका अनीता गुप्ता की पहचान को लेकर शुरू हुआ था। उनकी छोटी बहन अनीता गुप्ता साबित हुई। और शिक्षिका मुन्नी गुप्ता है। शिक्षिका अपनी पहचान छुपाकर छोटी बहन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र व नाम अनिता गुप्ता बनके नौकरी कर रही है।

Thu, 26 June 2025 12:41 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, ठकराहा, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में छोटी की जगह सर्टिफिकेट दिखा बड़ी बहन बन गई टीचर, मुन्नी गुप्ता पर केस दर्ज

बिहार में अपनी छोटी बहन के प्रमाण पत्र पर टीचर बने बड़ी बहन पर अब कानूनी शिकंजा कस रहा है। छोटी बहन अनिता गुप्ता की शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर शिक्षिका बनी मुन्नी गुप्ता पर भितहा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला भितहा प्रखंड के भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय-एक का है। यहां मुन्नी गुप्ता, अनीता गुप्ता के नाम से शिक्षिका के रुप में कार्यरत है। शिक्षिका के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

यह कार्रवाई तब हुई जब खुद शिक्षिका की छोटी बहन स्वयं अनीता गुप्ता ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा का दरवाजा खटखटाया व शिक्षिका की फर्जीवाड़े का पटाक्षेप किया। अनिता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य व मुन्नी की फर्जीवाड़े की सत्यापन व आवश्यक जांच समीक्षा के बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा द्वारा शिक्षिका बनी मुन्नी गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश अपीलकर्ता अनिता गुप्ता को दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में डीजे को लेकर विवाद, बिहार में दूल्हा और उसकी मां को घसीट-घसीट कर पीटा
ये भी पढ़ें:बिहार में पुल उड़ाने की साजिश? इंडो-नेपाल सीमा के पास हैंड ग्रेनेड से खलबली
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD

गौरतलब है कि यह पूरा मामला शिक्षिका अनीता गुप्ता की पहचान को लेकर शुरू हुआ था। जांंच में उनकी छोटी बहन अनीता गुप्ता साबित हुई और शिक्षिका मुन्नी गुप्ता निकली। शिक्षिका अपनी पहचान छुपाकर छोटी बहन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र व नाम अनिता गुप्ता बनके नौकरी कर रही थी। भितहा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब गन रखेंगे बिहार में मुखिया और सरपंच, आर्म्स लाइसेंस देने का फरमान जारी
ये भी पढ़ें:उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, कहां वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।