Samrat Choudhary Cabinet Expansion BJP drops Mangal Pandey Surendra Mehta Narayan Prasad who were Nitish Govt minister सम्राट कैबिनेट विस्तार: मंगल पांडेय, सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद का नाम कटा, भाजपा से चार नए मंत्री, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट कैबिनेट विस्तार: मंगल पांडेय, सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद का नाम कटा, भाजपा से चार नए मंत्री

Samrat Choudhary Cabinet Expansion: सीएम सम्राट चौधरी की सरकार के कैबिनेट विस्तार में भाजपा ने बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय समेत तीन नेताओं का नाम काट दिया है, जो नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री थे।

Thu, 7 May 2026 12:05 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट कैबिनेट विस्तार: मंगल पांडेय, सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद का नाम कटा, भाजपा से चार नए मंत्री

Samrat Choudhary Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों की लिस्ट से बिहार भाजपा के कद्दावर नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय समेत तीन नेताओं का नाम काट दिया है, जो जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री थे। मंगल पांडेय के अलावा सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद की मंत्रिमंडल में वापसी नहीं हो पा रही है। बंगाल के चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद मंगल पांडेय को राज्य में मंत्री नहीं बनाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में महासचिव बनाया जा सकता है। मंगल पांडेय बिहार में भाजपा युवा मोर्चा के अलावा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं।

सम्राट चौधरी की सरकार में पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता की वापसी हो रही है। पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा भाजपा में आने से पहले जदयू में रहे हैं और वह नीतीश कुमार की सरकार में जदयू और भाजपा दोनों कोटे से पहले कई बार मंत्री बन चुके हैं। नीतीश कुमार की नौवीं सरकार में मंत्री रहे केदार गुप्ता मुजफ्फरपुर की कुढ़नी सीट से तीन बार के विधायक हैं। बीजेपी कोटे के मंत्रियों की सूची में इस बार भागलपुर जिले की बिहपुर सीट से तीन बार के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, गोपालगंज की बैकुंठपुर से दूसरी बार के विधायक मिथिलेश तिवारी, पश्चिम चंपारण की रामनगर सीट से पहली बार जीते नंदकिशोर राम और दरभंगा जिले की हायाघाट सीट से दूसरी बार के एमएलए रामचंद्र प्रसाद का नाम भी है। ये चार पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

भाजपा ने मंगल पांडेय के अलावा जिन दो पुराने मंत्रियों को ड्रॉप कर दिया है, उनमें बेगसूराय जिले की बेगूसराय और बछवाड़ा सीट से तीन बार विधायक बन चुके सुरेंद्र मेहता और पश्चिम चंपारण में नौतन विधानसभा सीट से चार बार जीत चुके नारायण प्रसाद शामिल हैं। नीतीश कुमार की सरकार में सुरेंद्र मेहता डेयरी, मत्स्य और पशुधन मंत्री थे, जबकि नारायण प्रसाद के पास आपदा प्रबंधन का विभाग था। सम्राट चौधरी सरकार में अब तक उनके अलावा जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव पिछले 21 दिन से काम देख रहे हैं। आज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सारे विभागों को नए मंत्री मिल जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बार MLA 1 बार MP, RJD से JDU तक का सफर; सम्राट के मंत्री बुलो मंडल कौन हैं?
ये भी पढ़ें:तीन बार विधायक, कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र;सम्राट कैबिनेट में बनेंगे मंत्री
ये भी पढ़ें:कौन हैं हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद? सम्राट सरकार में BJP ने बनाया मंत्री
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार,गांधी मैदान में 30 शपथ समारोह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।