Samrat cabinet minister take oath today patna gandhi maidan pm narendra modi पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, गांधी मैदान में 30 मंत्री ले सकते हैं शपथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, गांधी मैदान में 30 मंत्री ले सकते हैं शपथ

जदयू और भाजपा के हिस्से में 16-16 मंत्रीपद आए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू से 12, भाजपा से 13 या 14, लोजपा (आर) से दो, रालोमो व हम (से.) से एक-एक को मिलाकर 29-30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। ज्यादातर पुराने चेहरों को ही मौका मिलने के आसार हैं।

Thu, 7 May 2026 05:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, गांधी मैदान में 30 मंत्री ले सकते हैं शपथ

राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार की एनडीए सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सैय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह पहला मौका होगा जब गांधी मैदान में बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। अब तक मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्य गांधी मैदान में शपथ लेते रहे हैं। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सरकार में जदयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने शपथ ली थी। विधायकों की संख्या के अनुसार बिहार में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की अधिकतम संख्या 36 हो सकती है। जदयू और भाजपा के हिस्से में 16-16 मंत्रीपद आए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू से 12, भाजपा से 13 या 14, लोजपा (आर) से दो, रालोमो व हम (से.) से एक-एक को मिलाकर 29-30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। ज्यादातर पुराने चेहरों को ही मौका मिलने के आसार हैं। जदयू कोटे से दो जबकि भाजपा कोटे से भी एक या दो पद रिक्त रह सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 11 टाउनशिप किस-किस थीम पर बसेंगे, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक
ये भी पढ़ें:करोड़पति निकला बिहार का भ्रष्ट रजिस्ट्रार, बीवी के नाम पर जमीन भी खरीदी

सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 21 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है। भीड़ नियंत्रण को लेकर भी उपाय किए गए हैं। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक एयरपोर्ट और गांधी मैदान जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्ते से आने-जाने की अपील की है।

समारोह में हिस्सा लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पटना पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा सहित एनडीए के प्रमुख नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बादल आज भी बरसेंगे, उत्तर बिहार में चेतावनी;दक्षिण में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।