सम्राट कैबिनेट में भाजपा के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कौन? तीन बार से विधायक
Samrat Cabinet Minister Kumar Shailendra: इंजीनियर कुमार शैलेंद्र बिहपुर विधानसभा सीट से कुल तीन बार विधायक रह चुके हैं। माना जाता है कि कुमार शैलेंद्र का अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ है और इसका फायदा बीजेपी को अक्सर मिलता आया है।

Samrat Cabinet Minister Kumar Shailendra: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए कैबिनेट में कई नेता मंत्री बनाए जाएंगे। यूं तो बीजेपी कोटे से कुल 14 नेताओं को नए कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इनमें संजय टाइगर, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद समेत कई अन्य नाम हैं। इनमें एक नाम इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का भी है। बिहार के भागलपुर जिले की बिहपुर विधानसभा सीट से विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने साल 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। कुमार शैलेंद्र ने इस चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को करीब 30 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी।
इंजीनियर कुमार शैलेंद्र बिहपुर विधानसभा सीट से कुल तीन बार विधायक रह चुके हैं। माना जाता है कि कुमार शैलेंद्र का अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ है और इसका फायदा बीजेपी को अक्सर मिलता आया है। इससे पहले इंजीनियर कुमार शैलेंद्र वर्ष 2010 और 2020 में भी बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने वाले इंजीनियर कुमार शैलेंद्र अपने बयानों को लेकर भी पहले चर्चा में रहे हैं। बता दें कि इंजीनियर कुमार शैलेंद्र पहली बार कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं।
इसी तरह साल 2025 में कुमार शैलेंद्र के एक बयान की काफी चर्चा हुई थी जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल को लेकर कहा थ कि राजद हिंदुओं की नहीं मुसलमानों की पार्टी है। उन्होंने कहा था कि राजद को नेस्तनाबूत कीजिए। उन्होंने कहा था, 'आप देख लीजिए पूरे देश में आतंकवादी कौन है, देशद्रोही कौन है? मस्जिद पर मंदिर का अवशेष कहां मिलता है? उसको कौन बनाया है? यह सारी गतिविधियां कौन करता है? मुसलमान करते हैं। और मुसलमान का साथ राजद वाले देते हैं। इसमें गलत क्या बोला है।'
राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
बता दें कि राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की एनडीए सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सैय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह पहला मौका होगा जब गांधी मैदान में बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। अब तक मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्य गांधी मैदान में शपथ लेते रहे हैं। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।




साइन इन