Know Gopalpur JDU MLA Shailesh Kumar Bulo Mandal set to be minister in Samrat cabinet 5 बार विधायक, 1 बार सांसद, राजद से जदयू का सफर; सम्राट कैबिनेट के मंत्री बुलो मंडल कौन हैं?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

5 बार विधायक, 1 बार सांसद, राजद से जदयू का सफर; सम्राट कैबिनेट के मंत्री बुलो मंडल कौन हैं?

Shailesh Kumar alias Bulo Mandal: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल सम्राट सरकार में मंत्री बन रहे हैं। मंडल 5 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं। बुलो मंडल पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

Thu, 7 May 2026 12:15 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
5 बार विधायक, 1 बार सांसद, राजद से जदयू का सफर; सम्राट कैबिनेट के मंत्री बुलो मंडल कौन हैं?

Shailesh Kumar alias Bulo Mandal: सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को मंत्री बनाया जा रहा है। पांच बार विधायक और एक बार सांसद का चुनाव जीत चुके बुलो मंडल को पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है। वे पहले राजद में थे। वर्तमान में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में हैं। बुलो मंडल को नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल का टिकट काटकर 2025 विधानसभा चुनाव में जदयू ने मौका दिया। गोपाल मंडल खुद को नीतीश कुमार का करीबी और कद्दावर दबंग बताते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर नेताओं की मौजूदगी में बिहार कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है।

बुलो मंडल जदयू के युवा चेहरा हैं जो कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी थे और आज नीतीश कुमार के प्रिय हैं। उनका राजनैतिक सफर काफी मजबूत है। साल 2000 में ही वे पहली बार विधायक बने जब राजद के उम्मीदवार के रूप में बिहपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज किया। इतना ही नहीं 2005 के फरवरी और अक्टुबर में हुए चुनाव में उन्होंने लालू के विरोध के वावजूद बिहपुर सीट पर फतह कायम कर किया। उसके बाद 2014 में राजद ने ही उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया और भागलपुर से दिग्गज शाहनवाज हुसैन को हरा दिया। लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की मांग सबसे पहले बुलो मंडल ने ही उठाई थी। 2019 में वे लोकसभा चुनाव हार गए। उसके बाद राजद छोड़कर जदयू में आ गए। 2025 में जदयू ने गोपाल मंडल का टिकट काटकर गोपालपुर से मैदान में उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद? सम्राट सरकार में BJP ने बनाया मंत्री

भागलपुर जिले के 153- गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक कद्दावर नेता हैं जो पिछड़े वर्गों, विशेषकर गंगोता समुदाय के बड़े चेहरे माने जाते हैं। वे ओबीसी वर्ग के गंगोता समाज से ताल्लुक रखते हैं। बुलो मंडल का राजनीतिक सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में किसानों और पिछड़ों की आवाज उठाकर अपनी पहचान बनाई। उनकी छवि एक आक्रामक नेता की रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन बार विधायक, कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र;सम्राट कैबिनेट में बनेंगे मंत्री

बुलो मंडल भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पता का नाम उपेंद्र मंडल है और पत्नी वर्षा रानी भी राजनेता हैं। 2015 में बिहपुर सीट पर राजद कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ते हुए बिहार विधानसभा की सदस्य बनीं। बुलो मंडल को मंत्री बनाए जाने की खबर से उनके क्षेत्र गोपालपुर समेत नवगछिया में उत्साह का माहौल बन गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।