rjd leader tejashwi yadav shares photo of wife raj shree daughter katyayani and son iraj पत्नी राजश्री, बेटी कात्यायनी और बेटा इराज के साथ तेजस्वी यादव ने दिखाई फैमिली फोटो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी राजश्री, बेटी कात्यायनी और बेटा इराज के साथ तेजस्वी यादव ने दिखाई फैमिली फोटो

इसमें से एक तस्वीर में तेजस्वी यादव की गोद में उनकी बेटी कात्यायनी नजर आ रही है। उनके पास खड़ी उनकी पत्नी राजश्री की गोद में उनका बेटा इराज नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में तेजस्वी यादव की गोद में उनका बेटा नजर आ रहा है और उनकी पत्नी उनके पास खड़ी हैं।

Thu, 31 July 2025 12:07 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पत्नी राजश्री, बेटी कात्यायनी और बेटा इराज के साथ तेजस्वी यादव ने दिखाई फैमिली फोटो

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी ने इसी साल मई के महीने में एक बेटे को जन्म दिया था। तेजस्वी यादव को पहले से एक बेटी भी है। तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज है। तेजस्वी ने अपने बेटे का पूरा नाम इराज लालू यादव बताया था। उस वक्त इस कपल के बेटे के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अब अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पूरे परिवार की तस्वीर शेयर की है। शायद यह पहला मौका है जब तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी राजश्री, बेटी कात्यायनी और बेटे इराज के साथ अपनी कुछ फैमिली फोटो एक्स पर शेयर की है।

इसमें से एक तस्वीर में तेजस्वी यादव की गोद में उनकी बेटी कात्यायनी नजर आ रही है। उनके पास खड़ी उनकी पत्नी राजश्री की गोद में उनका बेटा इराज नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में तेजस्वी यादव की गोद में उनका बेटा नजर आ रहा है और उनकी पत्नी उनके पास खड़ी हैं। एक अन्य तस्वीर में तेजस्वी यादव अपनी बेटी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ो का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाती है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक होगी बारिश, आज 11 जिलों में बरसेंगे बदरा;पटना मे मौसम कैसा रहेगा
ये भी पढ़ें:राजेंद्र नगर टर्मिनल से 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, यहां ठहराव

इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने बेटे के जन्म पर तस्वीरें शेयर करते हुए जय हनुमान भी लिखा था। कोलकाता के एक अस्पताल में तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को दूसरे बच्चे की प्राप्ति हुई थी। तेजस्वी यादव ने साल 2021 में राजश्री से शादी रचाई थी। साल 2023 में तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे। तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे हैं। तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव फिलहाल पार्टी और परिवार से बाहर कर दिए गए हैं। लालू प्रसाद यादव ने ही तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, बिहार में 3 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत; 3 जख्मी
ये भी पढ़ें:बिहार में बिहिया स्टेशन के पास झाड़ी में नग्न हालत में मिली युवती, रेप की आशंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।