bihar weather heavy rain in gajaji rohtas aurangabad storm and lightning strike in nalanda jahanabad Bihar Weather: बिहार में कब तक होगी बारिश, रोहतास, औरंगाबाद समेत 11 जिलों में बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में कब तक होगी बारिश, रोहतास, औरंगाबाद समेत 11 जिलों में बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: गुरुवार को गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बादलों की सक्रियता दो अगस्त तक दक्षिण बिहार में रहेगी जबकि तीन अगस्त से सीमाचंल और चंपारण क्षेत्र में बारिश के आसार हैं।

Thu, 31 July 2025 05:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में कब तक होगी बारिश, रोहतास, औरंगाबाद समेत 11 जिलों में बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बिहार में अभी बारिश का यह दौर जारी रहेगा। पटना सहित आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही से बुधवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। दिन में धूप खिलने से दोपहर के बाद लोग उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं शाम में कुछ देर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी पटना में मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश के आसार हैं। वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसमविदों के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों में बारिश के आसार हैं। गुरुवार को गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बादलों की सक्रियता दो अगस्त तक दक्षिण बिहार में रहेगी जबकि तीन अगस्त से सीमाचंल और चंपारण क्षेत्र में बारिश के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार

गुरुवार को नालंदा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, गयाजी, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ एवं औरंगाबाद में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन एवं वज्रपात की चेतावनी है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा संभावित है। इधर, बुधवार को औरंगाबाद के रफीगंज में सर्वाधिक वर्षा 70.4 मिमी दर्ज की गई। वहीं राजधानी में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक 30.8 मिमी वर्षा हुई। राजधानी में बुधवार शाम तक 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

सबसे अधिक हाजीपुर में हुई बारिश

हाजीपुर में 52 मिमी, नवादा के कौआकोल में 49 मिमी, सीवान में 49 मिमी, जमुई के इस्लामनगर अलीगंगज में 48.6 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 44.6 मिमी, नवादा के वारसलीगंज में 44.2 मिमी, नालंदा के सिलाव में 40.4 मिमी, नवादा के रोह में 38.2 मिमी, पटना के संपत्तचक में 36.8 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 36.2 मिमी, नालंदा के नूरसराय में 32.6 मिमी, बांका के चंदन में 30.8 मिमी एवं अररिया के रानीगंज में 30.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएसपी की गोली से मौत की CBI करेगी जांच, कोर्ट ने कहा - पुलिस सच्चाई का पता…
ये भी पढ़ें:पटना पुलिस लाइन में मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।