nude woman found in bush near behea railway station bhojpur bihar बिहार में बिहिया स्टेशन के पास झाड़ी में नग्न हालत में मिली युवती, रेप की आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बिहिया स्टेशन के पास झाड़ी में नग्न हालत में मिली युवती, रेप की आशंका

बताया जा रहा है कि उक्त युवती को नग्न अवस्था में एक महिला ने झाड़ी में देखा था। इसके बाद उसने उसे कपड़ा लाकर दिया। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एक से अधिक लोगों ने विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म किया है।

Thu, 31 July 2025 10:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बिहिया
share
बिहार में बिहिया स्टेशन के पास झाड़ी में नग्न हालत में मिली युवती, रेप की आशंका

बिहार में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला नग्न हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि एक से ज्यादा लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। भोजपुर जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मंदिर के समीप झाड़ी से बुधवार की देर शाम नग्न अवस्था में एक युवती को बरामद किया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

इधर इस बात की सूचना मिलने पर बिहिया थाने की डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को अपने साथ लेकर गई। मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है, जिसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चाइल्ड पोर्नोग्राफी का होगा केस
ये भी पढ़ें:पटना पुलिस लाइन में मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

बताया जा रहा है कि उक्त युवती को नग्न अवस्था में एक महिला ने झाड़ी में देखा था। इसके बाद उसने उसे कपड़ा लाकर दिया। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एक से अधिक लोगों ने विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म किया है।

इसमें बिहिया स्टेशन स्थित वाहन पड़ाव का एक स्टाफ भी शामिल है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने उक्त कर्मी को हिरासत में लेकर उसे युवती समेत आरा भेज दिया है। बाद में युवती का कपड़ा भी झाड़ियों से बरामद होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल रेल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक होगी बारिश, आज 11 जिलों में बरसेंगे बदरा;पटना मे मौसम कैसा रहेगा
ये भी पढ़ें:भाई वीरेंद्र केस: डेथ सर्टिफिकेट के लिए घूस मांगता था पंचायत सचिव, महिला का आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।