खड़े ट्रक में जा घुसा ऑटो, बिहार में 3 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत; 3 जख्मी
हादसे की जानकारी देते हुए शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विमलेश कुमार ने बताया कि सभी छात्र द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने के बाद गुरूवार की अहले सुबह वो अपने-अपने घर जाने के लिए जीएनजी ऑटो से लखीसराय ट्रेन पकड़ने के लिए रवाना हुए थे।

गुरूवार की अहले सुबह जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के मंझवे गांव के समीप कोनिया बहियार के पास एक खड़ी ट्रक को एक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार कुल छह छात्र में से तीन छात्र की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि तीन छात्र बुरी तरह घायल हो गए। मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर जिला के उचियापुर थाना के बैकुंठपुर गांव निवासी रवि शंकर साह का 22 वर्षीय पुत्र पंकज, समस्तीपर जिले के विभूतिपुर थाना के खदीयागी गांव निवासी संदीप कुमार पंडित के 20 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार एवं नालंदा जिला के चंडी थाना के गौरी गांव निवासी सतीश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र शाहिल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल में सिवान का अंकित गुप्ता, विमजय प्रताव यादव का पुत्र अजीत कुमार यादव और मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश कुमार का पुत्र रौशन कुमार शामिल है।
हादसे की जानकारी देते हुए शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विमलेश कुमार ने बताया कि सभी छात्र द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने के बाद गुरूवार की अहले सुबह वो अपने-अपने घर जाने के लिए जीएनजी ऑटो से लखीसराय ट्रेन पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन मंझवे गांव के कोनिया बहियार के समीप एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन छात्र की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन छात्र घायल हो गए।
एक छात्र अंकित कुमार गुप्त की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य छात्र को हल्की चोटे आई हैं। वहीं दुघर्टना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जमुई सीडीपीओ सतीश सुमन, ट्राफिक पुलिस के पदाधिकारी एवं नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। साथ ही मृतक एवं घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई हैं।




साइन इन