amrit bharat express train will run daily from rajendra nagar terminal know about stoppage राजेंद्र नगर टर्मिनल से रोजाना 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां रुकेगी; जान लीजिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजेंद्र नगर टर्मिनल से रोजाना 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां रुकेगी; जान लीजिए

ट्रेन संख्या 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल से रोजाना शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 22362 नई दिल्ली से एक अगस्त से प्रतिदिन शाम 7:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।

Thu, 31 July 2025 06:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
राजेंद्र नगर टर्मिनल से रोजाना 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां रुकेगी; जान लीजिए

राजेन्द्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली के बीच नई ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस का गुरुवार से परिचालन होगा। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की थी। अनारक्षित और स्लीपर श्रेणी वाली इस सेमीहाईस्पीड ट्रेन के परिचालन को लेकर बुधवार की देर शाम तक रेल मंडल में तैयारियां चलती रहीं। इस में स्लीपर का किराया 560 रुपये और जनरल का 325 रुपये है। गौरतलब है कि इस ट्रेन में 18 अगस्त तक स्लीपर की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं और अब वेटिंग में टिकट उपलब्ध है।

ट्रेन संख्या 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल से रोजाना शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 22362 नई दिल्ली से एक अगस्त से प्रतिदिन शाम 7:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन इस मार्ग पर औसत गति 57 किमी प्रतिघंटा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक होगी बारिश, आज 11 जिलों में बरसेंगे बदरा;पटना मे मौसम कैसा रहेगा

ट्रेन के प्रमुख ठहराव में पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज , गोविंदपुरी और गाजियाबाद शामिल हैं। इस ट्रेन में 22 डिब्बे हैं, जिनमें 11 जनरल, आठ स्लीपर, 1 पैंट्री कार, और 2 लगेज कम ब्रेक वैन हैं। ट्रेन में सीसीटीवी, बायो-वैक्यूम शौचालय, और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं हैं, जो यात्रा को आरामदायक बनाती हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।