rjd leader tejashwi yadav student youth parliament in patna बिहार चुनाव से पहले पटना में तेजस्वी का छात्र युवा संसद, लड़कों को देंगे कलम; एक्स पर NDA सरकार को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले पटना में तेजस्वी का छात्र युवा संसद, लड़कों को देंगे कलम; एक्स पर NDA सरकार को घेरा

छात्र युवा संसद को लेकर तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि शिक्षा, रोजगार जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों की अनदेखी कर रही इस सरकार को बिहार जैसे गरीब राज्य में सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह जाता है।

Thu, 26 June 2025 08:36 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले पटना में तेजस्वी का छात्र युवा संसद, लड़कों को देंगे कलम; एक्स पर NDA सरकार को घेरा

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है और तमाम राजनीतिक दल चुनाव से पहले हर तबके को लुभाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छात्रों के बीच मौजूद रहेंगे। पटना के बापू सभागार में छात्र युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इस संसद में तेजस्वी यादव छात्रों की समस्याओं से मुखातिब होंगे।

पटना में छात्र युवा संसद से पहले तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए छात्रों के मुद्दे पर बिहार सरकार को भी घेरा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि छात्र और युवाओं के कंधों पर सवार होकर ही देश का सबसे युवा प्रदेश बिहार 21वीं सदी में प्रगति और समृद्धि की उड़ान भर सकता है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था की दुर्गति और बेरोजगारी की भयावह स्थिति से भाजपा नीतीश सरकार ने बिहार के भविष्य को अंधकारमय बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, कहां वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम

बिहार के विद्यालयों एवं कॉलेजों में शिक्षकों का अभाव, पाठयक्रम में गुणवत्ता की कमी, पठन-पाठन को लेकर सरकार की उदासीनता, चिंतनीय ड्रॉप आउट रेट इत्यादि समस्याएं बिहार के छात्रों को घेरे हुए हैं। वहीं हर परीक्षा में पेपर लीक, धांधली कॉलेज में सेशन लेट चलना, नौकरी और रोजगार के अवसरों का अभाव, बिहार में पूंजी निवेश की कमी इत्यादि समस्याओं से बिहार का युवा जूझ रहा है।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि जहां युवा और छात्र अपनी हर वाजिब मांग उठाने पर भी पुलिस के डंडों का शिकार बनते हों, ऐसे राज्य और ऐसी सरकार में छात्रों और युवाओं का भविष्य कभी सुरक्षित नहीं हो सकता। बिहार के युवा और छात्र बिहार के पिछड़ेपन और गरीबी के दुष्चक्र को तभी तोड़ पाएंगे जब उनके विषयों पर पूरी तरह से उदासीन भाजपा नीतीश सरकार को वह सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब गन रखेंगे बिहार में मुखिया और सरपंच, आर्म्स लाइसेंस देने का फरमान जारी

NDA सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने छात्र युवा संसद को लेकर बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि 17 वर्षों तक NDA सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को रसातल में पहुंचा दिया था। 17 महीने के छोटे से कार्यकाल में हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से प्रथम बार शिक्षा विभाग जदयू कोटे से लेकर अपने पास राजद कोटे में रखा वहां कम समय में गुणात्मक कार्य कर रिकॉर्डतोड़ समय में 2 लाख स अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की थी।

बिहार के युवाओं और छात्रों को लामबंद करने तथा बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर उनके दायित्वों के प्रति उन्हें सजग बनाने हेतु राष्ट्रीय जनता दल छात्र युवा संसद का आयोजन कर रही है। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी छात्रों एवं युवाओं के बीच कलम की ताकत पर बिहार के उत्थान को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में कलम वितरित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग

बिहार में शिक्षा, रोजगार की अनदेखी - तेजस्वी

शिक्षा और कौशल ही बिहार के युवाओं को आधुनिक वैश्विक जगत की चुनौतियों के प्रति सजग बना सकता है। कलम और कौशल की ताकत ही देश एवं बिहार को समृद्धि और शांति के मार्ग पर अग्रसर कर सकती है। शिक्षा, रोजगार जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों की अनदेखी कर रही इस सरकार को बिहार जैसे गरीब राज्य में सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह जाता है।

बिहार के युवाओं एवं छात्रों की जागरूकता, समाज के प्रति उनके प्रतिबद्धता, समता और समावेश सुनिश्चित करने वाली उनकी समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके समर्पण के प्रतीक के रूप में कलम उन्हें सदैव उनके दायित्वों का स्मरण करवाते रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अति पिछड़ा कथावाचक नहीं बन सकता, इटावा कांड पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।