Bihar Weather Report imd issued storm and rain alert in north bihar orange alert in kishanganj supaul and madhepura Bihar Weather Report: उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: बिहार के सुपौल, अररिया , किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया , खगड़िया एवं कटिहार में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Thu, 26 June 2025 05:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather Report: उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में बादलों की सक्रियता से पटना सहित 15 जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी है। वहीं किशनगंज जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सुपौल, अररिया , किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया , खगड़िया एवं कटिहार में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बारिश का सिस्टम सक्रिय रहने से गया, बक्सर, दरभंगा, पटना के खुसरूपुर, जमुई, नवादा, रोहतास, बांका, भभुआ, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, जमुई, बक्सर, समस्तीपुर के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग

गया के इमामगंज में सर्वाधिक वर्षा 108.4 मिमी हुई। राजधानी में बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर में कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली लेकिन शाम में फिर से उमस बढ़ गई। पटना व भागलपुर हवा की रफ्तार 31 किमी प्रतिघंटा रही। पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितनी बारिश

बक्सर के चौसा में 78.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 45 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 42.4 मिमी, जमुई के गरही में 38 मिमी, नवादा में 37.4 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 34.4 मिमी, भभुआ के चांद में 28.4 मिमी, बांका के बेलहर में 28 मिमी, बक्सर के डुमरांव में 25.6 मिमी, जमुई में 21.4 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 19.6 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 19.4 मिमी, नालंदा के सिलाव में 19.4 मिमी, समस्तीपुर के शिवजी नगर में 18.2 मिमी, नालंदा के हिलसा में 16.4 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 16.2 मिमी, पटना के बाढ़ मे 16 मिमी, रोहतास के संझौली में 15.6 मिमी में वर्षा दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अति पिछड़ा कथावाचक नहीं बन सकता, इटावा कांड पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।