rape accused prisoner run away from court in purnia district bihar बिहार में कोर्ट परिसर से चकमा देकर भागा रेप का आरोपी, मुंह ताकती रह गई पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में कोर्ट परिसर से चकमा देकर भागा रेप का आरोपी, मुंह ताकती रह गई पुलिस

उस पर केहाट थाना में वर्ष 2019 में केस दर्ज किया गया था। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की कोर्ट में उसकी पेशी थी। पेशी के लिए कैदी वैन उसे जेल लेकर गई थी। इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया।

Tue, 10 June 2025 01:36 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, पटना
share
बिहार में कोर्ट परिसर से चकमा देकर भागा रेप का आरोपी, मुंह ताकती रह गई पुलिस

बिहार पुलिस अक्सर चुस्त-दुरुस्त होने का दावा करती है। लेकिन पूर्णिया में पुलिस के दावे की पोल उस वक्त खुल गई जब एक रेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हो गया और पुलिसवाले मुंह ताकते रह गए। पूर्णिया जिले में अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन बंदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बंदी की पहचान सहायक खजांची थाना के राजाबारी निवासी मो फैजल के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से डाटा किसने चुराई, सचिव समेत 9 पर केस
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भीषण गर्मी और लू का कहर; कब से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने बताया

पूर्णिया सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मो फैजल बेल टूटने के मामले में हाल में जेल आया था। उस पर केहाट थाना में वर्ष 2019 में केस दर्ज किया गया था। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की कोर्ट में उसकी पेशी थी। पेशी के लिए कैदी वैन उसे जेल लेकर गई थी। इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया।

केहाट के थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि उन्हें कोर्ट परिसर से बंदी के फरार होने की सूचना मिली है। परन्तु अब तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस बावत एसपी कार्तिकेय के शर्मा से फोनिक संपर्क करने की कोशिश की गई, परन्तु संपर्क नहीं हो पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में 2 लोगों को कनपटी में सटाकर मार दी गोली, डायल 112 की टीम को 12 खोले मिले
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, लालू ने भी पूछे तीखे सवाल
ये भी पढ़ें:5 लाख दो वरना गंदे वीडियो.., महिला का पूर्व प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।