double murder in patna bikram both shot dead by miscreants पटना में लगातार दूसरे दिन डबल मर्डर, 2 लोगों को कनपटी में सटा कर मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में लगातार दूसरे दिन डबल मर्डर, 2 लोगों को कनपटी में सटा कर मारी गोली

घटनास्थल से अपाची मोटरसाइकिल और गोली का 12 खोखा बरामद हुआ है। दोनों युवकों की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। 112 टीम के द्वारा मृतक के पैंट से मोबाइल निकालने पर एक की बिक्रम के बाघाकोल निवासी के रूप में पहचान हुई है।

Tue, 10 June 2025 09:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में लगातार दूसरे दिन डबल मर्डर, 2 लोगों को कनपटी में सटा कर मारी गोली

पटना में अपराधी पुलिस की नाक के नीचे गंभीर वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को जहां पटना में दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी तो वहीं मंगलवार को भी पटना से सटे बिक्रम में दो शव मिले हैंं। यहां भी डबल मर्डर की ही आशंका है। बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली सिंघाड़ा रोड के गुरिल्ला स्थान के पास मंगलवार की सुबह दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल से अपाची मोटरसाइकिल और गोली का 12 खोखा बरामद हुआ है। दोनों युवकों की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। 112 टीम के द्वारा मृतक के पैंट से मोबाइल निकालने पर एक की बिक्रम के बाघाकोल निवासी के रूप में पहचान हुई है। हालांकि, दोनों युवकों को किसने और क्यों गोली मारी है? अभी इसका पता नहीं चल सका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भीषण गर्मी और लू का कहर; कब से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने बताया
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से डाटा किसने चुराई, सचिव समेत 9 पर केस

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को पटना के आलमगंज थाने में पति, पत्नी और उनकी बेटी को गोली मार दी गई थी। इस गोलीबारी में मां-बेटी की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों से विवाद में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, लालू ने भी पूछे तीखे सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।