woman alleged her ex lover blackmail and demands five lakh rupees otherwise obscene video viral 5 लाख दो वरना गंदे वीडियो.., पटना में महिला ने पूर्व प्रेमी पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

5 लाख दो वरना गंदे वीडियो.., पटना में महिला ने पूर्व प्रेमी पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने बताया कि युवती का अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

Tue, 10 June 2025 08:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
5 लाख दो वरना गंदे वीडियो.., पटना में महिला ने पूर्व प्रेमी पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

पटना में एक महिला ने आरोप लगाया है कि गंदे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पूर्व प्रेमी उनसे पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। इस बाबत पीड़िता ने शास्त्रीनगर थाने में भोजपुर जिले के बैलोना के रहने वाले युवक पर केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह छह माह से आरोपित के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिनों बाद पीड़िता के साथ युवक मारपीट करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर वह घर से चला गया।

कुछ समय बाद उसने पीड़िता को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पांच लाख रुपये मांगने लगा। आरोपित युवक पीड़िता के दफ्तर जाकर वहां भी धमकी दे रहा था। आरोप है कि वह युवती से गलत संबंध बनाना चाहता था। इधर, केस दर्ज कर पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से डाटा किसने चुराई, सचिव समेत 9 पर केस
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भीषण गर्मी और लू का कहर; कब से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने बताया

शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने बताया कि युवती का अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।