bihar weather extreme heat and heatwave in bihar thunder alert from Wednesday बिहार में आज भीषण गर्मी और लू का कहर; कब से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में आज भीषण गर्मी और लू का कहर; कब से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने बताया

Bihar Weather: बिहार में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण बिहार के एक या दो स्थानों पर ठनका और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है।

Tue, 10 June 2025 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में आज भीषण गर्मी और लू का कहर; कब से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने बताया

Bihar Weather: बिहार के गोपालगंज और पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार को लू चलने के आसार हैं। जबकि पूरा प्रदेश आर्द्रता और अधिकतम तापमान ज्यादा रहने के कारण भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। दूसरी तरफ सोमवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पटना सहित नौ शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

प्रदेश का सबसे गर्म शहर 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा। वहीं सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा में रिकॉर्ड हुआ। राज्य के न्यूनतम तापमान में 2.5 और अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस कारण राज्य का न्यूनतम तापमान 33.3 और अधिकतम 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण लोगों को दिन के साथ ही रात में भी भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर

इन शहरों का तापमान रहा 40 के पार

डेहरी 42.4

बक्सर 41.6

आरा 41.1

औरंगाबाद 41

गोपालगंज 41

गया 40.6

बिक्रमगंज 40.5

पटना 40.3

वाल्मीकिनगर 40.1

कल से बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज

बिहार में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण बिहार के एक या दो स्थानों पर ठनका और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। इस कारण गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनमानी फीस ना लें, सरकारी टीचर ना पढ़ाएं; बिहार की नई कोचिंग नियमावली तैयार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।