Rahul would not have been able to ride bike in Bihar in Lalu raj Sanjay Jha spoke on Nitish Nishant लालू राज रहता तो बिहार में बाइक नहीं चला पाते राहुल; नीतीश-निशांत पर भी खुलकर बोले संजय झा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू राज रहता तो बिहार में बाइक नहीं चला पाते राहुल; नीतीश-निशांत पर भी खुलकर बोले संजय झा

संजय झा नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल और उनके बेटे निशांत कुमार के राजनैतिक भविष्य पर खुलकर बोले। कहा कि नीतीश कुमार को बर्बाद बिहार की विरासत मिली जिसे उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में संभाल दिया।

Mon, 25 Aug 2025 12:43 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लालू राज रहता तो बिहार में बाइक नहीं चला पाते राहुल; नीतीश-निशांत पर भी खुलकर बोले संजय झा

बिहार में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है जिसमें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत इंडिया अलायंस का पूरा कुनबा शामिल है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगर लालू राज होता तो एक दिन में पटना से दरभंगा भी नहीं पहुंच पाते। नीतीश कुमार ने रोड बनवा दिया कि बाइक की सवारी कर रहे हैं।

न्यूज चैनल आज तक से बातचीत में संजय झा नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल और उनके बेटे निशांत कुमार के राजनैतिक भविष्य पर खुलकर बोले। कहा कि नीतीश कुमार को बर्बाद बिहार की विरासत मिली जिसे उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में संभाल दिया। बिहार के लोगों को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। अगला चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वे ही अगले सीएम बनेंगे। उनके प्रति अभी भी प्रो इन्कंबेंसी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश हैं तभी पारदर्शी भर्ती हुई; तेजस्वी के सरकारी जॉब के दावों पर मोदी की चोट

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार जब 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उन्हें गुजरात या महाराष्ट्र जैसे राज्य वाली स्थिति नहीं मिली जहां सबकुछ सेट है और आकर सीधे काम शुरू कर देना है। यह बाद विपक्ष को खराब लग रहा है लेकिन उनकी सरकार होती तो एक दिन में पटना से दरभंगा या मधुबनी भी नहीं पहुंच पाते। नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में अच्छी सड़कें बनवा दी तो राहुल गांधी बाइक पर चल रहे हैं। अपनी सरकार में नहीं चल पाते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार की अगुवाई में फिर बनेगी एनडीए की सरकार: रामचरित्र प्रसाद
ये भी पढ़ें:आज भी चौकी पर सोते हैं नीतीश, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों और अन्य कर्मियों की बहाली की। बिहार में पुलिस में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। तेजस्वी यादव रोजगार का दावा करते है तो 15 सालों तक उनके माता पिता की सरकार थी तो कितना रोजगार दिए, कितना रोड बनाए, बिजली के लिए क्या किया। कुछ दिन उनको सरकार में रहने का मौका मिला तो जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए। इसी वजह से गठबंधन टूट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे लिए भी एप्लीकेबल है शादी की सलाह; क्या राहुल गांधी विवाह का मन बना रहे हैं?
ये भी पढ़ें:राहुल ने फाड़ा था लालू को बचाने वाला बिल, केजरीवाल ने दिखाई पूरी निर्लज्जता: शाह

निशांत कुमार के बारे में भी उन्होंने बात की। कहा कि व्यक्तिगत राय है कि निशांत पार्टी का काम देखें। वे बहुत समझदार हैं पार्टी को समय दें। लेकिन इस पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे। पार्टी में कई स्तर पर बात उठती है पर सबकुछ उन्हीं लोगों को तय करना है। यह पार्टी उन्हीं के द्वारा बनाई हुई है। संजय झा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार स्वस्थ हैं। उन्होंने इतना बड़ा कुनबा खड़ा कर दिया है कि पार्टी सही सलामत चल रही है और आगे भी चलेगी। जो नेता यह बोल रहे हैं कि जदयू का भविष्य अंधेरे में है वे गलत बोल रहे हैं। बिहार में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। दिल्ली और पार्लियामेंट में भले ही मामला गर्म हो।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।