Rahul Gandhi says Tejashwi Yadav marriage advice to Chirag Paswan applicable to him as well is he considering wedding मेरे लिए भी एप्लीकेबल है शादी की सलाह; क्या राहुल गांधी विवाह का मन बना रहे हैं?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरे लिए भी एप्लीकेबल है शादी की सलाह; क्या राहुल गांधी विवाह का मन बना रहे हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान अपनी शादी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे इस बात की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है कि क्या वो विवाह का मन बना रहे हैं या हल्के मूड में खुद का ही मजा ले रहे थे।

Mon, 25 Aug 2025 10:30 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share
मेरे लिए भी एप्लीकेबल है शादी की सलाह; क्या राहुल गांधी विवाह का मन बना रहे हैं?

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसके बाद यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि क्या वो विवाह को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं या फिर हल्के मूड में उन्होंने खुद के अब तक अविवाहित रहने का मजा लिया है। चुनाव आयोग के विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (Bihar SIR) को वोट चोरी की एक कवायद बता रहे 55 साल के राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान महागठबंधन के नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन में अपनी शादी की बात छेड़ी।

असल में लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस आरोप पर मीडिया ने सवाल पूछा था तेजस्वी यादव अब कांग्रेस के पिछलग्गू बनकर घूम रहे हैं। इस पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान किनके हनुमान हैं, ये पता ही है, हमलोग तो जनता के हनुमान हैं, वो व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं। तेजस्वी ने कहा कि बात मुद्दे पर हो, जनता उनको नहीं पूछ रही है, आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, संविधान को मिटाया जा रहा है।

शादी करिए, दाढ़ी मत बढ़ाइए, हम लोग बारात चलेंगे: राहुल गांधी से बोले लालू यादव

इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा- “चिराग पासवान के सवाल पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन उनको सलाह जरूर देंगे, हमारे बड़े भाई हैं, जल्द से जल्द शादी कर लें।” तेजस्वी की इस सलाह पर बगल में बैठे राहुल गांधी ने तेजस्वी से माइक ली और कहते हैं- “मेरे लिए भी एप्लिकेबल (लागू) है।” फिर तेजस्वी यादव कहते हैं- “पापा कब से कह रहे हैं”। राहुल गांधी इस पर जवाब देते हैं- “चल रही है (बात) इनके फादर के साथ”।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल की कुंडली में शादी का योग नहीं...डिप्टी CM ब्रजेश ने ली चुटकी
ये भी पढ़ें:राहुल ही दूल्हा, बाकी बाराती; कांग्रेस नेता ने लालू का बयान किया डिकोड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।