Nitish sleeps on Chowki Ashok Choudhary recounts CM Simplicity tells guest had food on ground in Nishant birthday party आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

अशोक चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार आज भी चौकी पर सोते हैं। उनके बेडरूम में तीन साधारण सामान हैं। नीतीश की सादगी गिना रहे चौधरी ने कहा कि उनके बेटे निशांत के जन्मदिन पर सीएम आवास में गेस्ट को जमीन पर पत्तल में खिलाया गया।

Sun, 17 Aug 2025 08:51 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सादगी भरे जीवन को लेकर कहा है कि सीएम आवास में उनके बेडरूम में बस तीन सामान है और वो आज भी चौकी पर ही सोते हैं। चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार के कमरे में चौकी जैसा एक बिस्तर, दो प्लास्टिक की कुर्सी और एक अलमारी है। अशोक चौधरी ने एक इंटरव्यू में नीतीश कुमार के इकलौते बेटे के जन्मदिन पर भोज में जमीन पर बिठाकर पत्तल में खिलाने की कहानी भी सुनाई।

अशोक चौधरी ने यूट्यूब चैनल लाइव सिटीज से इंटरव्यू में कहा कि लालू प्रसाद यादव सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। अगर मंत्रियों के बीच विभाग बांटने का नियम नहीं होता वो सारे विभाग अपने ही पास रख लेते। चौधरी ने हालांकि कहा कि लालू यादव बिहार की राजनीति को बहुत अच्छे से समझते हैं।

शांभवी के लिए हमने टिकट खरीदा तो चिराग पासवान अच्छे कैसे? अशोक चौधरी का प्रशांत किशोर से सवाल

नीतीश की सादगी को लेकर सवाल पर उन्होंने बताया- “2017 या 2018 की बात है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। बुखार था। मैंने हाल-चाल जानने के लिए टेलीफोन किया तो बुला लिए। गया तो चौकी पर लेटे थे। चौकी जैसा बिस्तर है।” अशोक चौधरी ने बताया कि सीएम आवास के उनके बेडरूम में उस चौकी के अलावा दो प्लास्टिक की कुर्सी और एक आलमीरा है।

प्रशांत किशोर खुद को महादेव समझते हैं? बेटी शांभवी पर सवाल से भड़के अशोक चौधरी बोले- छोड़ूंगा नहीं

चौधरी ने कहा- “नीतीश राजनीति को सेवा भाव से देखते हैं। व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति नहीं की। कुछ दिन पहले निशांत का जन्मदिन था। निशांत हनुमान मंदिर गए थे। वहां शायन से भेंट हुई तो उन्होंने शायन को जन्मदिन पर घर आमंत्रित किया और कहा कि शांभवी को लेकर आना। शांभवी ने वहां से निकलकर मुझे फोन किया कि कोई आदमी ऐसे बड़ा नहीं होता है। मुख्यमंत्री आवास में बाल्टी में दाल-चावल और पत्तल पर नीचे बैठकर भोजन कराना। देश में किसी मुख्यमंत्री का परिवार अपने इकलौते बेटे का जन्मदिन ऐसे नहीं मनाता होगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की जेडीयू में बदला ध्रुवीय समीकरण! अशोक चौधरी ने ललन सिंह के पैर छुए
ये भी पढ़ें:नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, 2020 में निकली थी बहाली
ये भी पढ़ें:पीके ने अशोक चौधरी को बताया 'सर्वदलीय' नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा
ये भी पढ़ें:RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।