Bihar Assembly Elections 2025 JD U Strengthens Organization Ahead of Polls नीतीश कुमार की अगुवाई में फिर बनेगी एनडीए की सरकार: रामचरित्र प्रसाद, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार की अगुवाई में फिर बनेगी एनडीए की सरकार: रामचरित्र प्रसाद

- विद्यापीठ स्थित विवाह भवन में जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट के जिलास्तरीय कार्यकतर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने भरी हुंकार

Thu, 21 Aug 2025 12:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share
नीतीश कुमार की अगुवाई में फिर बनेगी एनडीए की सरकार: रामचरित्र प्रसाद

चानन, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विद्यापीठ चौक स्थिति विवाह भवन में जदयू तकनीकी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष धनजंय कुमार पटेल की अध्यक्षता में संगठन को धारदार बनाने के लिए जिलास्तरीय कार्यकर्त्ता बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार, प्रदेश महासचिव राधिका पटेल, सरिता कुमारी के अलावा जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल मौजूद थे। प्रदेशध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने कार्यकर्त्ताओं में हुंकार भरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सजाया-संवारा है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 2025 का चुनाव हमारे नेता व कार्यकर्त्ता के लिए चुनौती और अवसर दोनों है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार मिलकर काम कर रहे है, और बिहार को विकसित बनाने का सपना सच में साकार करने में लगे है। ऐसे में इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। एनडीए के हर एक नेता, कार्यकर्त्ता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में जुटे जाएं। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध के प्रति नीतीश कुमार की जीरो टॉलरेंस नीति रही है। सरकारी संस्थाओं की जवाबदेही सुनिष्चित करते और जनहित को सर्वोपरि मानते हुए सुशासन की सरकार विगत 20 वर्षों से बिहार की सेवा कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम अतिथियों को जदयू तकनीकी सेल के जिलाध्यक्ष धनजंय पटेल द्वारा गुलदस्ता व गमछा भेंट का मान सम्मान बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता उमेश मलाकर ने की। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सुमन सौरव, अशोक कुमार, उमेश पासवान, दवेकीनंदन मंडल, डॉ संजय कुमार, प्रदीप महतो, राजेश मंडल, नीतीश पटेल, मौसम पटेल, राजेश मंडल, दुलार यादव, अधिक यादव, प्रदीप साव सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।