Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Bihar Voter Adhikar Yatra 3rd day Gaya Nawada Nalanda Sheikhpura बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी, नवादा में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी, नवादा में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा तीसरे दिन गयाजी के वजीरगंज से नवादा होते हुए नालंदा और शेखपुरा तक जा रही है। नवादा में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी हो रही है।

Tue, 19 Aug 2025 02:05 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी, नवादा में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी

Rahul GandhiTejashwi Yadav Bihar Yatra 3rd Day: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का मंगलवार को तीसरा दिन है। राहुल ने नवादा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लाखों लोग हैं, जिनका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग में पार्टनरशिप है। संविधान सभी को अधिकार देता है, जिसे पीएम मोदी और अमित शाह छीन रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में एक करोड़ वोटों की चोरी हुई। चुनाव आयोग नहीं बता रहा कि ये लोग कौन हैं। अब बिहार में नए तरीके से चोरी हो रही है, जिसे हम नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा और चुनाव आयोग को जब तक झुकाएंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। राहुल-तेजस्वी की यात्रा सुबह करीब 11.15 बजे नवादा पहुंची। यहां उन्होंने काशीचक के निवासी सुबोध सिंह से मुलाकात की। सुबोध का नाम एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।

तेजस्वी बोले- अगली बार राहुल गांधी पीएम बनेंगे

नवादा में वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि अगली बार जब भी लोकसभा चुनाव होंगे, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने भी एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने दावा किया कि जो मतदाता पिछले साल लोकसभा चुनाव में जीवित थे, उन्हें अब मृत घोषित कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगली बार राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे, बिहार यात्रा में तेजस्वी का ऐलान

वजीरगंज में स्कूली बच्चों से मिले राहुल गांधी

गयाजी जिले के वजीरगंज से सुबह साढ़े 8 बजे बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ नवादा की ओर रवाना हुए। रास्ते में स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हुए नजर आए तो उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई। राहुल गाड़ी से उतरे और बच्चों से मिलकर उन्हें टॉफियां दीं। कुछ देर वहां रुकने के बाद वे आगे बढ़ गए।

वजीरगंज में स्कूली बच्चों से मिले राहुल गांधी

हिसुआ में हंगामा कर रहे भाजपा नेताओं का राहुल गांधी ने किया अभिवादन

हिसुआ से भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए। वे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से तुरंत कांग्रेस MLA का पोस्टर हटाने पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जब राहुल गांधी का काफिला वहां से गुजरा तो हिसुआ थाने के अंदर से भाजपा नेता मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। यह देख राहुल वहां कुछ सेकंड रुके, उन्होंने हाथ हिलाकर भाजपा नेताओं का अभिवादन किया। उन्हें थम्स-अप कर वे मुस्कुराकर आगे बढ़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने से भाजपा नेताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, राहुल गांधी मुस्कुराकर चल दिए
राहुल गांधी के स्वागत में उमड़े समर्थक

राहुल की यात्रा का नवादा जिले में प्रवेश

राहुल गांधी का काफिला एनएच-20 होते हुए सुबह 9.50 बजे तुंगी बाजार पहुंचा, जहां उन्होंने नवादा जिले की सीमा में प्रवेश किया। यहां महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता और समर्थक झंडे-बैनर के साथ बड़ी संख्या में मौजूद रहे। काफिला यहां से मंझवे बाजार होते हिसुआ बाजार की ओर बढ़ा। रास्ते में हर जगह लोग स्वागत के लिए झंडे और बैनर लेकर खड़े थे। महागठबंधन के नेताओं ने हाथ हिलाकर और जोड़कर समर्थकों का अभिवादन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजय यादव और डब्लू सिंह के बॉडीगार्ड भिड़े, तेज प्रताप की तेजस्वी को नसीहत

तीसरे दिन देरी से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोट लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) के विरोध में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा तीसरे दिन तय समय से देरी से शुरू हुई। सुबह 8.30 बजे उन्हें नवादा-गया की सीमा पर तुंगी में प्रवेश करना था। वे गयाजी के वजीरगंज से घंटे भर देरी से रवाना हुए। राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी को देखने रैली में आए बुजुर्ग बेहोश; हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत

राहुल गांधी का जगह-जगह स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव वजीरगंज विधानसभा से गुजरते हुए नवादा की और कूच कर रहे हैं। भिंडस से लेकर जमुआवां तक अलग-अलग जगह पर लोगों ने उनके स्वागत किया। मानव श्रृंखला लगाकर इंडिया गठबंधन के लोगों ने नारे लगाए। वजीरगंज में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने राहुल का अभिवादन किया।

(गयाजी और नवादा से हिन्दुस्तान संवाददाताओं की रिपोर्ट के आधार पर)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।