Next time we make Rahul Gandhi PM Tejashwi Yadav announces Bihar Voter Adhikar Yatra अगली बार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे, बिहार वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अगली बार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे, बिहार वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार के नवादा में वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगली बार राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर चुनाव आयोग और भाजपा को जमकर घेरा।

Tue, 19 Aug 2025 02:02 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नवादा
share
अगली बार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे, बिहार वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव का ऐलान

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगली बार जब भी लोकसभा चुनाव होगा, हम राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को तीसरे दिन नवादा पहुंची। यहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी को जमकर कोसा।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर गरीबों के वोट का अधिकार छीन रहे हैं। एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कई लोगों को नाम काट दिया गया है। जो जीवित हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट दिया था, उन्हें अभी मृत घोषित कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी, नवादा में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल

उन्होंने कहा, "ये चुनाव आयोग और भाजपा के लोग समझते हैं कि बिहार के लोगों को चूना लगा देंगे, लेकिन हम बिहारी हैं। एक बिहारी सब पर भारी। इस बार जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी।"

तेजस्वी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सीएम से अब बिहार नहीं सभल रहा है। 20 साल से चल रही सरकार को उखाड़कर फेंकना है। नीतीश सरकार हमारी योजनाओं को चुराने का काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने से भाजपा नेताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, राहुल गांधी मुस्कुराकर चल दिए

पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा किया कि चाहे कोई धर्म का हो, तेजस्वी सबको साथ लेकर चलेगा। अब बिहार को तेज रफ्तार के साथ तेजी के साथ आगे बढ़ाना है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों के साथ खिलवाड़ किया है।

राहुल गांधी बोले- भाजपा और चुनाव आयोग की पार्टनरशिप

नवादा में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने साझेदारी कर ली है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी हो रही है, लेकिन वह इसे रोक कर रहेंगे।

(नवादा से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।