Rahul Gandhi greeting BJP leaders raised Murdabad slogans in Nawada पुलिस थाने से भाजपा नेताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, राहुल गांधी मुस्कुराकर चल दिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुलिस थाने से भाजपा नेताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, राहुल गांधी मुस्कुराकर चल दिए

बिहार के नवादा जिले में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने हिसुआ पुलिस थाने से राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। राहुल ने गाड़ी रुकवाकर उन्हें थम्स-अप किया, फिर हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए आगे चल दिए।

Tue, 19 Aug 2025 11:19 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नवादा
share
पुलिस थाने से भाजपा नेताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, राहुल गांधी मुस्कुराकर चल दिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के नवादा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने हंगामा कर दिया। हिसुआ में यात्रा के रास्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी का पोस्टर लगाए जाने से भाजपा नेता भड़क गए। पूर्व भाजपा विधायक अनिल सिंह अपने समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में भेज दिया। जब राहुल गांधी का काफिला वहां से गुजरा तो थाने के अंदर से ही भाजपा समर्थक राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान राहुल भी थाने के आगे कुछ देर रुके। उन्होंने नारेबाजी कर रहे बीजेपी के नेताओं को अंगूठा दिखाया और फिर मुस्कुराकर आगे बढ़ गए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेता बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर (वोटर लिस्ट रिवीजन) के मुद्दे पर मतदाता अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के तीसरे दिन गयाजी जिले के वजीरगंज से सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी का काफिला नवादा जिले में प्रवेश कर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी को देखने रैली में आए बुजुर्ग बेहोश; हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत

इससे पहले हिसुआ में पीएम मोदी के पोस्टर पर कांग्रेस विधायक का पोस्टर चिपकाए जाने का पूर्व विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने विरोध किया। हंगामा होता देख एसपी समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी का काफिला यहां से गुजरने वाला था। अधिकारियों ने भाजपा नेताओं से समझाइश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाने में ले जाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: गाड़ी से उतर स्कूली बच्चों से मिले राहुल, रास्ते में PM के पोस्टर पर बवाल

करीब 10 बजकर 34 मिनट पर राहुल गांधी का काफिला हिसुआ थाने के आगे से गुजरा। थाना परिसर में मौजूद अनिल सिंह और अन्य भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी मुर्दाबाद और नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यह देख राहुल का काफिला वहां रुक गया। राहुल गांधी ने नारेबाजी कर रहे भाजपा नेताओं को थम्स-अप और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। थाना के सामने उनकी गाड़ी लगभग आधा मिनट रुकी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।