Elderly person who came to see Rahul Tejashwi in the rally fainted died in hospital due to heart attack राहुल-तेजस्वी को देखने रैली में आए बुजुर्ग हुए बेहोश; हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल-तेजस्वी को देखने रैली में आए बुजुर्ग हुए बेहोश; हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत

गया में वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने आए 58 साल के शिवनारायण भीड़ में बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है

Mon, 18 Aug 2025 10:10 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गया
share
राहुल-तेजस्वी को देखने रैली में आए बुजुर्ग हुए बेहोश; हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत

गया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने पहुंचे 58 वर्षीय शिवनारायण भीड़ की वजह से बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। घटना कोंच के अहियापुर की है। मृतक शिवनारायण अलीपुर थाना के अगार गांव का रहने वाले थे। आपको बता दें वोटर अधिकार यात्रा का आज दूसरा दिन है। सासराम से शुरू हुई यात्रा आज गया पहुंची थी।

इससे पहले राहुल गांधी ने गया में जनसभा को संबोधित करते हुए मंच पर दशरथ मांझी के परिवार को घर की चाबी सौंपी। जनसभा में अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन भीगते हुए भीड़ डटी रही और तालियों व नारों से नेताओं का स्वागत किया। राहुल ने कहा कि यह बारिश जनता के आशीर्वाद का संकेत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर वो चोरी का आरोप लगाते हुए महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली पर भाजपा को घेरा। सभा में मौजूद राजद नेता तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों पर भी सवाल उठाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल और तेजस्वी ने सूर्य मंदिर में दर्शन किए, औरंगाबाद से गयाजी जा रही यात्रा
ये भी पढ़ें:ना मैं डरता हूं ना बिहार, ईसी पर राहुल गांधी का पलटवार; मोदी, शाह का भी नाम लिया
ये भी पढ़ें:INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो CEC…, राहुल ने बिहार में चेताया

वहीं तेजस्वी ने कहा कि राजनीतिक दलों से शपथ पत्र मांगने वाले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ही हलफनामा देना चाहिए। उन्होने कहा कि सीईसी को यह एफिडेविट देना चाहिए कि वे रिटायर होने के बाद मोदी सरकार की ओर से दिया जाना वाला कोई लाभ का पद नहीं लेंगे। उन्हें इसका भी शपथ पत्र देना चाहिए कि वे सेवानिवृत्ति के बाद देश छोड़कर विदेश नहीं भागेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।