protests against Bihar Congress president Rajesh Ram in own constituency Kutumba बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का अपने घर में ही विरोध, कुटुंबा में लगे राजेश कुमार मुर्दाबाद के नारे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का अपने घर में ही विरोध, कुटुंबा में लगे राजेश कुमार मुर्दाबाद के नारे

राजेश राम देव प्रखंड के दुलारे में आंबेडकर छात्रावास का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनका विरोध करने लगे। राजेश राम मुर्दाबाद, राजेश राम होश में आओ, राजेश राम गो बैक की नारेबाजी शुरू हो गई।

Sun, 28 Sep 2025 02:50 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का अपने घर में ही विरोध, कुटुंबा में लगे राजेश कुमार मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को अपने ही विधानसभा क्षेत्र कुटुंबा में विरोध का सामना करना पड़ा। उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। राजेश राम एक शिलान्यास कार्यक्रम में कुटुंबा गए थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने राजेश राम गो बैक का नारा लगाकर उनका विरोध किया। उनकी अपील का भई कोई असर नहीं हुआ। इससे पहले राजद विधायक आलोक मेहता की भी उनके विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर में जनता ने लालटेन के नाम पर कलंक कहकर वापस कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कुटुंबा विधायक राजेश राम शनिवार को देव प्रखंड के दुलारे में आंबेडकर छात्रावास का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनका विरोध करने लगे। राजेश राम मुर्दाबाद, राजेश राम होश में आओ, राजेश राम गो बैक की नारेबाजी शुरू हो गई। विरोध देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने विधायक को घेरे में ले लिया। मंच से विरोध कर रहे लोगों से शांत हो जाने की अपील की जा रही थी। पर इसका कोई असर नहीं दिखा। कांग्रेस अध्यक्ष को वहां से निकलना पड़ा। युवाओं की भीड़ नारेबाजी करती हुई दिखी। राजेश राम चोर है के नारे भी लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:400 से ज्यादा पर्यवेक्षकों की निगरानी में बिहार चुनाव; निर्वाचन आयोग का फैसला

मंच से खुद राजेश राम ने शांति की अपील की। कहा कि हमारी लड़ाई वोट चोरों से है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और महागठबंधन के तेजस्वी यादव और अन्य नेता मिलकर लड़ रहे हैं। अगर कोई नाराजगी है तो उसे बात करते दूर किया जा सकता है। आप सब मेरे छोटे भाई हैं। मगर विरोध करते लोग कहते रहे कि दो बार विधायक रहे पर किसी समस्या का समाधान नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर-मगर छोड़िए, मगरमच्छ पानी में घूमता है; तेजस्वी के महुआ से लड़ने पर बोले तेज

दसअसल कुटुंबा सीट को लेकर महागठबंधन में तकरार चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष की सीट पर राजद की ओर से अपना उम्मीदवार देने की बात कही जा रही है। यहां से राजद के सुरेश पासवान चुनाव लड़ने की तयारी में हैं। कांग्रेस इस सीट पर राजेश राम का नाम फाइनल कर चुकी है। वे दो बार से कुटुंबा के विधायक हैं। राजद ने यहां अगल कार्यकर्ता सम्मेलन किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके के बाद तेजस्वी जोश में आए; कहा- सबके भ्रष्टाचार की लिस्ट है, खुलासा करेंगे
ये भी पढ़ें:लाख दो गाली, तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली; नीतीश के भाषण ने बदला रोहिणी का टोन
ये भी पढ़ें:बिहार के सरकारी नौकरियों में दलितों की हकमारी, चिराग-मांझी चुप हैं; बोले तेजस्वी
ये भी पढ़ें:बिहार में RESPECT की सरकार बनानी है; तेजस्वी ने मतलब भी समझाया, एनडीए को घेरा
ये भी पढ़ें:पॉलिटिकल इन्जेक्शन पड़ा तो आपने किया आह, जनता बोली वाह; तेजस्वी पर नीरज का हमला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।