A government of respect must be formed in Bihar Tejashwi explained the meaning and cornered the NDA बिहार में RESPECT की सरकार बनानी है; तेजस्वी ने मतलब भी समझाया, एनडीए को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में RESPECT की सरकार बनानी है; तेजस्वी ने मतलब भी समझाया, एनडीए को घेरा

पटना में कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में रिस्पेस्ट की सरकार बनानी है। जिसका फुलफॉर्म आर से रोजगार, ई से एजुकेशन, एस से स्वस्थ, पी से पलायनमुक्त, ई से इक्विलिटी (समानता), सी से क्राइम फ्री और टी से टेक्नोलोजी एंड टूरिज्म है।

Sat, 27 Sep 2025 07:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में RESPECT की सरकार बनानी है; तेजस्वी ने मतलब भी समझाया, एनडीए को घेरा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि इस साल हो रहा चुनाव बिहार को सम्मान और गौरव दिलाने का है। बिहार में रिस्पेक्ट (RESPECT) की सरकार बनानी है। उन्होंने इसका फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि आर से रोजगार, ई से एजुकेशन, एस से स्वस्थ, पी से पलायनमुक्त, ई से इक्विलिटी (समानता), सी से क्राइम फ्री (अपराधमुक्त) और टी से टेक्नोलोजी एंड टूरिज्म (तकनीक व पर्यटन)। शनिवार को वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद में तेजस्वी ने अतिपिछड़ा समाज को टिकट वितरण में प्राथमिकता देने की बात कही।

तेजस्वी ने कहा कि एनडीए ने अतिपिछड़ा समाज को ठगा है। वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जबकि लालू प्रसाद ने आपको आवाज दी। अतिपिछड़ा समाज अब वोट बैंक नहीं पावर बैंक बनेगा। अतिपिछड़ा अब सरकार बनाएंगे नहीं अब खुद ही सरकार बनेंगे। इससे पहले तेजस्वी ने कहा कि हम सबों के लिए हमारे पूर्वजों ने सामाजिक न्याय की बड़ी लड़ाई लड़ी है, अब आर्थिक न्याय के ज़रिए इस लड़ाई को हम युवा पीढ़ी के लोग अगले मुकाम तक लेकर जायेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे पाला, पापा को किडनी दी; बहन रोहिणी के लिए भावुक हुए तेजस्वी
ये भी पढ़ें:लालू परिवार को कोर्ट से बुलावा, चुनाव से पहले IRCTC घोटाले में आरोप गठन पर आदेश
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में महागठबंधन का कैंपेन लीड करेगी कांग्रेस, तेजस्वी को साफ संदेश?

इससे पहले तेजस्वी ने पटना में अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। एक्स पर उन्होने लिखा कि सामाजिक कार्यकर्ता समाज में रचनात्मक व गुणात्मक बदलाव के लिए बहुआयामी सृजनात्मक भूमिका निभा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाते है। वंचित और उपेक्षित वर्गों के समर्पित वैचारिक कार्यकर्ता युगों से स्थापित वर्चस्ववादी व्यवस्था तथा संरचनात्मक उत्पीड़न को चुनौती देकर न्यायपूर्ण तथा समावेशी समाज का निर्माण करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।