Priyanka Gandhi will join Rahul Tejaswi Voter Rights Yatra will join the third phase against SIR राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा से जुडे़ंगी प्रियंका गांधी, SIR के खिलाफ तीसरे चरण में शामिल होंगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा से जुडे़ंगी प्रियंका गांधी, SIR के खिलाफ तीसरे चरण में शामिल होंगी

बिहार में जारी राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में प्रियंका गांधी जुड़ेंगी। वो दो दिन इस यात्रा में राहुल के साथ रहेंगी। इसके अलावा वाले दिनों में इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज  नेता भी शामिल होंगे। जिनमें एमके स्टालिन, सिद्धारमैया और अखिलेश यादव शामिल हैं। 

Sat, 23 Aug 2025 12:58 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा से जुडे़ंगी प्रियंका गांधी, SIR के खिलाफ तीसरे चरण में शामिल होंगी

बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जारी इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। वो दो दिन 26 और 27 अगस्त को इस यात्रा से जुड़ेंगी। इसके अलावा तीसरे चरण में यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होंगे। जिसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी।

वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि मतदाता अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है। आने वाले हफ्ते में भारत और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। 26-27 अगस्त - प्रियंका गांधी, 27 अगस्त - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखू सुखविंदर के अलावा विपक्ष के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल और तेजस्वी के ड्राइवर पर FIR, पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ी थी थार
ये भी पढ़ें:बिहार में रंजू देवी का नाम कटने का दावा झूठा, राहुल से मिली थीं; खुद सच बताया
ये भी पढ़ें:वोटर अधिकार यात्रा में हादसा; राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे आया पुलिस जवान
ये भी पढ़ें:थाने से भाजपा नेताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, राहुल गांधी मुस्कुराकर चल दिए

आपको बता दें राहुल गांधी और तेजस्वी के नेतृत्व में निकल रही वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है। जो चार चरणों में एक सितंबर तक चलेगी। सासाराम से शुरू हुई यात्रा पटना में जाकर खत्म होगी। शुक्रवार को भागलपुर में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा और चुनाव आयोग (ईसीआई) लोकतंत्र खत्म करने पर तुली है। वोट चोरी कर महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर में सत्ता पाने में पीएम सफल हो गए। लेकिन इस बार बिहार में एक वोट भी चोरी नहीं होने देंगे। मैं लिखकर देने को तैयार हूं कि बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी नहीं हो पाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र में एक करोड़ नए वोटर पैदा कर दिए, बिहार में नहीं होने देंगे: राहुल
ये भी पढ़ें:बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी, नवादा में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी

राहुल ने बिहारी अंदाज में कंधे पर गमछा रखा था और टोपी लगा रखी थी। सभा को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम आदि ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।