FIR against Rahul Gandhi Tejashwi Yadav drivers Thar ran over policeman foot in Nawada राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ड्राइवर पर FIR, नवादा में पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ गई थी थार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ड्राइवर पर FIR, नवादा में पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ गई थी थार

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की थार गाड़ी से टक्कर लगने पर नवादा में एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई। अब इस मामले में थार चलाने वाले ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

Wed, 20 Aug 2025 08:52 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, नवादा
share
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ड्राइवर पर FIR, नवादा में पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ गई थी थार

बिहार वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी चला रहे ड्राइवर पर नवादा में एफआईआर हुई है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को काले रंग की थार गाड़ी की टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। नवादा सदर एसडीपीओ-1 के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर राहुल की गाड़ी का टायर चढ़ गया था। महेश की ओर से नवादा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पुलिसकर्मी ने बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे वह एसडीपीओ-01 के साथ नवादा के भगत सिंह चौक पर कानून व्यवस्था बनाए रकने की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान राहुल गांधी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह भीड़ के धक्के से गिर गए थे। मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी ने कहा गया कि ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी का चक्का पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ा। इससे बॉडीगार्ड का बायां पैर चोटिल हो गया। उन्हें फ्रैक्चर आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर अधिकार यात्रा में हादसा; राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे आया पुलिस जवान

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इसके जरिए वे चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई उनकी यात्रा औरंगाबाद, गयाजी होते हुए मंगलवार को नवादा पहुंची थी। बुधवार को यात्रा का ब्रेक रहा। शुक्रवार को शेखपुरा से फिर आगे के लिए यात्रा चलेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।