President Draupadi Murmu arrives in Gaya to offer Pinda Dan to ancestors in Vishnupad Temple Governor Arif Mohammad Khan गया जी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विष्णुपद मंदिर में पिंडदान; साथ में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गया जी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विष्णुपद मंदिर में पिंडदान; साथ में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पितृपक्ष में अपने पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान करने गया जी पहुंची हैं। दोपहर 12 बजे उनका दिल्ली लौटने का प्रोग्राम है।

Sat, 20 Sep 2025 09:49 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गया जी
share
गया जी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विष्णुपद मंदिर में पिंडदान; साथ में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

President Draupadi Murmu Pind Daan: पितृपक्ष मेला पर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू धर्मनगरी गया जी पहुंच गई हैं। उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद हैं। गया एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की गयी जहां से वे सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति पितृपक्ष में अपने पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान करने पहुंची हैं। दोपहर 12 बजे उनका दिल्ली लौटने का प्रोग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गया जी पहुंचकर पिंडदान किया। उनके साथ पुत्र अनंत अंबानी भी आए थे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था को तगड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर तक सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल भी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Pitru Paksh Mela:रूस-यूक्रेन के लोगों ने गया जी में पितरों का किया श्राद्ध

राष्ट्रपति का काफिला गया एयरपोर्ट से 5 नंबर गेट, घुघड़ीटॉड़ बाईपास और बंगाली आश्रम होते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। वापसी भी इसी मार्ग से होगी। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मूवमेंट पॉइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे।

ट्रैफिक रूट में बदलाव

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निर्धारित मार्ग पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रखा गया है। दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक, 5 नंबर गेट से सीटी पब्लिक स्कूल तक तथा चांद चौरा से बंगाली आश्रम-घुघड़ीटॉड़ तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने किया श्राद्ध; लालू प्रसाद पुनीत इस्सर भी आए

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

पितृपक्ष मेले को लेकर गया जी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। लगातार वीवीआइपी के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। गया एयरपोर्ट, विष्णुपद मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भस्मकूट पर्वत पर स्थित है जनार्दन मंदिर, यहां जीवित लोग करते हैं अपना श्राद्ध

प्रशासन ने तय किए वैकल्पिक मार्ग

लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। बोधगया से आने-जाने वाले लोग फोर लेन गुलहड़िया चक मोड़, चाकंद रेलवे गुमटी, कंडी नवादा, कुकड़ा मोड़, मेहता पेट्रोल पंप और सीटी पब्लिक स्कूल होकर आ-जा सकते हैं। वहीं, चांद चौरा से राजेंद्र आश्रम होते हुए दिघी तालाब मार्ग से आवागमन जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गांधी मैदान में टेंट सिटी, भोजन-भजन का भी इंतजाम; गयाजी में पितृपक्ष महासंगम
ये भी पढ़ें:यहां महाबली भीम ने पिता पांडु के लिए किया था पिंडदान, आज भी लगती कतार
ये भी पढ़ें:कभी 360 पिंडवेदियां थीं, अब मात्र 54; गया में पिंडदान पर क्या कहता है वायुपुराण?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।