Jan suraaj Prashant Kishor supports Chirag paswan contesting Bihar assembly elections नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत किशोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा है कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं तो अच्छी बात है।

Mon, 2 June 2025 09:28 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत किशोर

सुसलोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री चिराग पासवान के बिहार की राजनीति में सक्रियता जन सुराज के प्रशांत किशोर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह बिहार के लिए अच्छा होगा। रविवार को चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर पार्टी के अंदर चल रही प्लानिंग शेयर किया था। उसके बाद एनडीए जहां चिराग के समर्थन में है तो राजद ने इसे नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का हिडेन प्लान बताया है। बीपीएससी आन्दोलन के दौरान प्रशांत किशोर को चिराग पासवान का साथ मिला था।

चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी नेताओं के संकेत आने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। रविवार को कहा गया कि चिराग पासवान रिजर्व नहीं बल्कि किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे ताकि वे सिर्फ दलित नहीं बल्कि बहुजन के नेता बन सकें। वे बिहार की किसी सीट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इस सवाल पर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिहार के लिए अच्छी बात है। वे बिहार की राजनीति में इंट्रेस्टेड हैं तो अच्छा है। चिराग पासवान के बारे में पीके ने कहा कि वे नए लड़के हैं जो जात पात नहीं करता है।

चिराग पासवान पहले से ही बिहार में चुनाव लड़ने की इच्छा जताते रहे हैं। रविवार को पार्टी के बिहार प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती ने इस पर एक कदम आगे बढ़कर कहा कि वे सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के अंदर इस बात पर मंथन चल रहा है। उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है और सबके चहेते हैं। खुद चिराग पासवान ने पटना में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी जो फैसला करेगी उसका पालन करेंगे।

कुछ लोगों का मानना है कि बिहार के राजनीतिक गलियारे में चिराग पासवान को नीतीश कुमार के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पिछले दिनों उन्होंने सीएम हाउस जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की जिसके बाद पटना में पोस्टर लगा कि चिराग को नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिल गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।