man nude and beaten then shot dead by miscreants in bihar khagaria पहले नंगा कर खूब पीटा फिर कनपटी में मारी गोली, बिहार के खगड़िया में हत्या से हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले नंगा कर खूब पीटा फिर कनपटी में मारी गोली, बिहार के खगड़िया में हत्या से हड़कंप

हत्यारों ने उसे अगवा कर लिया और पास के बगीचे में ले गए। कपड़े निकलवाकर उसकी पिटाई की और कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Sun, 13 July 2025 07:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, खगड़िया
share
पहले नंगा कर खूब पीटा फिर कनपटी में मारी गोली, बिहार के खगड़िया में हत्या से हड़कंप

बिहार के खगड़िया जिले में बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत में शनिवार को आधी रात बाद करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक को पहले जबरन पास के बगीचे में ले गए। वहां उसे निर्वस्त्र करके पीटा फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। रविवार सुबह युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हत्यारों की तलाश में एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई है। फिलहाल घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर छह महद्दीपुर गांव निवासी सुधीर सिंह (खेरोवाला) का 21 वर्षीय पुत्र राजू कुमार माता-पिता के साथ यहां ननिहाल में रहता था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मृतक का मूल घर मधेपुरा जिले के पुरैनी थानांतर्गत खेरहो गांव में है। मृतक के मामा पंकज सिंह ने बताया कि राजू एक टेंट हाउस में कार्य करता था। बताया जाता है कि एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर राजू का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। शनिवार की रात राजू कुर्बन गांव में एक शादी समारोह में टेंट लगाकर करीब दो बजे अपने घर लौट रहा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को सिर में गोली मार भागे, बिहार में हत्या से हड़क
ये भी पढ़ें:एक दिन पहले धमकी, दूसरे दिन PMCH की नर्स को सिर में मारी गोली; बिहार में मर्डर

रास्ते में पहुंचा तो हत्यारों ने उसे अगवा कर लिया और पास के बगीचे में ले गए। कपड़े निकलवाकर उसकी पिटाई की और कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि अब तक घटना का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं एसपी राकेश कुमार ने वारदात के संबंध में कहा कि गोगरी एसडीपीओ के नेतृत्व में बेलदौर थाना की टीम घटना की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।