Prashant Kishor challenged Rahul Gandhi on Ambedkars insult If have courage oppose Lalu आंबेडकर के अपमान पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर ने दी चुनौती- हिम्मत है तो लालू का विरोध करें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आंबेडकर के अपमान पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर ने दी चुनौती- हिम्मत है तो लालू का विरोध करें

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की कोई हैसियत नहीं है। यह पार्टी अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। यह राजद की पिछलग्गु दल है।

Sun, 15 June 2025 08:13 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
आंबेडकर के अपमान पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर ने दी चुनौती- हिम्मत है तो लालू का विरोध करें

लालू यादव के जन्मदिवस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का प्रकरण में जन सुराज से प्रशांत किशोर कूद पड़े हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को चुनौती दी है। कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो इसका विरोध करें। पीके ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी पहले लालू प्रसाद का झोला ढोती थी अब तेजस्वी का ढो रही है।

मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की कोई हैसियत नहीं है। यह पार्टी अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। यह राजद की पिछलग्गु दल है। तीस साल से यह पार्टी लालू जी का झोला ढो रही है। जब वे बीमार हो गए तो अब तेजस्वी का झोला उठा रही है। राहुल गांधी करते हैं कि डरो मत। अगर डर नहीं है तो राज्य में अकेले चुनाव लड़ के दिखा दें। लालू यादव ने बाबा साहेब के फोटो के सामने पैर रखा था। हिम्मत है तो उस पर बयान देकर दिखा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन सुराज के 90% प्रत्याशी कैसे होंगे? पीके ने बताया, 243 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

पीके ने कहा कि तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहते हैं कि बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं। उनके जीन में मजदूरी है। राहुल गांधी बिहार आते हैं तो इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए। अगर बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए जन्म लिए हैं तो वोट मांगने क्यों आते हैं। उन्हें तेलंगाना में ही राजनीति करके लौट जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव का अपराध पर बोलना, शेर के शाकाहारी होने जैसी बात; पीके ने ली चुटकी

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने जदयू नेता सह मंत्री अशोक चौधरी और सांसद शांभवी चौधरी पर भी निशाना साधा। कहा कि अशोक चौधरी को बताना चाहिए कि दलित बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने क्या किया। ये लोग दलित होने के नाम पर राजनीति में अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री पद छोड़ें, दिल्ली-पटना दोनों जगह पैर ना रखें; चिराग पासवान पर बोले पीके
ये भी पढ़ें:नीतीश अगर फिट हैं तो मानहानि केस और कोर्ट में साबित करें;प्रशांत किशोर की चुनौती
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर और अशोक चौधरी का झगड़ा बढ़ा, पीके बोले- पता नहीं किससे पंगा ले रहे
ये भी पढ़ें:PK बोल रहे, मोदी कहें तो भी नीतीश को मत चुनना; BJP के वोटर टूटे तो फायदा किसका?
ये भी पढ़ें:हमको डराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ, अशोक चौधरी के केस करने पर बोले प्रशांत किशोर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।