Resign from ministerial post fight for Bihar Prashant Kishor said on Chirag Paswan मंत्री पद छोड़ें, दिल्ली और पटना दोनों जगह पैर ना रखें; चिराग पासवान पर बोले प्रशांत किशोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंत्री पद छोड़ें, दिल्ली और पटना दोनों जगह पैर ना रखें; चिराग पासवान पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी बिहार की ही राजनीति करती है। वे यहीं से सांसदी जीतकर मंत्री बने हैं। लेकिन वे मंत्री पद छोड़कर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात करें तो लोग उन्हें सीरियस लेंगे।

Thu, 5 June 2025 06:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मंत्री पद छोड़ें, दिल्ली और पटना दोनों जगह पैर ना रखें; चिराग पासवान पर बोले प्रशांत किशोर

चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि अगर वे केंद्रीय मंत्रिंडल से इस्तीफा देकर आते हैं तब लोग उन्हें सीरियसली लेंगे। पीके ने चिराग के बिहार की राजनीति में सक्रिय होने का स्वागत करते हुए कहा है कि लालू, नीतीश, रामविलास, सुशील मोदी का दौर चला गया। बिहार को अब नया नेतृत्व चुनना है। चिराग पासवान इसमें अपनी भागीदारी बनाना चाहते हैं तो अच्छी बात है। चुनाव तो जनता को करना है।

सारण में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी बिहार की ही राजनीति करती है। वे यहीं से सांसदी जीतकर मंत्री बने हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है कि बिहार के लिए राजनीति करना चाहते हैं। लेकिन जब वे मंत्री पद छोड़कर और सांसदी से इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव के मैदान में आते हैं तो जनता उन्हें सीरियस तौर पर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश अगर फिट हैं तो मानहानि केस और कोर्ट में साबित करें;प्रशांत किशोर की चुनौती

प्रशांत किशोर ने कहा कि दिल्ली और पटना दोनों जगह पैर रखकर राजनीति नहीं चलेगी। उनको तय करना पड़ेगा कि कहां रहना है। बिहार में वे सक्रिय भागीदारी करें इसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि जन सुराज के लिए चुनाव लड़ना ही राजनीति नहीं है। समाज में जो लोग पीछे छूट गये उनका हाथ पकड़ लेना भी राजनीति का हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर और अशोक चौधरी का झगड़ा बढ़ा, पीके बोले- पता नहीं किससे पंगा ले रहे

प्रशांत किशोर ने कहा कि जबतक बिहार के लोग नहीं चाहेंगे तबतक सुधार नहीं होगा। जन सुराज की भी सरकार बन जाती है तो सुधार की गारंटी नहीं दी जा सकती है। जब तक मुखिया सरपंच तक अच्छे लोग नहीं आएंगे तबतक सुधार नहीं होगा। जब लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट देंगे तब बदलाव होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PK बोल रहे, मोदी कहें तो भी नीतीश को मत चुनना; BJP के वोटर टूटे तो फायदा किसका?

पीके ने फिर कहा कि लालू यादव अगर अपने परिवार के बाहर से किसी नेता को सीएम बनाने की घोषणा कर दें तो जन सुराज उनका पूरा समर्थन करेगा। लेकिन उन्हें तो अपने बेटे को बिहार का राजा बनाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमको डराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ, अशोक चौधरी के केस करने पर बोले प्रशांत किशोर
ये भी पढ़ें:नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने मान ली हार? बोले- जनसुराज की जीत की गारंटी नहीं
ये भी पढ़ें:CM बनना छोटा सपना, इसके लिए पैदा नहीं हुए; PK ने बताया, फिर क्या है ड्रीम प्लान
ये भी पढ़ें:पीके करेंगे लालू का समर्थन, तेजस्वी को लेकर रखा यह शर्त; जन सुराज नया दांव या..
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।