Lalu Yadav comment on crime is like a lion in the jungle being a vegetarian Prashant Kishore says लालू यादव का अपराध पर बोलना, शेर के शाकाहारी होने जैसी बात; प्रशांत किशोर ने ली चुटकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव का अपराध पर बोलना, शेर के शाकाहारी होने जैसी बात; प्रशांत किशोर ने ली चुटकी

बिहार की कानून व्यवस्था पर राजद चीफ लालू यादव के बयान पर चुटकी लेते हुए प्रशांत किशोर ने कहा उनका अपराध पर बात करना उसी तरह है, जैसा जंगल का शेर शाकाहारी होने की बात कहे।

Tue, 10 June 2025 07:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सारण
share
लालू यादव का अपराध पर बोलना, शेर के शाकाहारी होने जैसी बात; प्रशांत किशोर ने ली चुटकी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर ने नीतीश से मांगा था डिप्टी सीएम का पद, JDU पार्षद का दावा

बिहार की कानून व्यवस्था पर राजद चीफ लालू यादव के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुटकी ली है। सारण में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान पीके ने कहा कि अपराध पर लालू यादव का बात करना उसी तरह है, जैसा जंगल का शेर शाकाहारी होने की बात करे। उन्होने कहा कि अगर वो कानून व्यवस्था पर बोलेंगे तो वही बात हो गई कि शेर कहे कि मैं दूध पीऊंगा, शाकाहारी हो जाऊंगा।

इससे पहले आरजेडी चीफ लालू यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि नीतीश बतावें कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000। नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही।

प्रशांत किशोर ने लालू के साथ नीतीश कुमार को भी लपेटे में लिया, और उनकी सेहत को लेकर सवाल खड़े कर दिए। पीके ने कहा कि अगर वो किसी पर कोई आरोप लगाते हैं तो मानहानि केस करने की बात कही जाती है। प्रशांत ने कहा कि 'मैं तो कहता हूं, मेरे खिलाफ मानहानि का केस करो, नीतीश की मानसिक हालत ठीक नहीं है। दिमाग उनका ठीक नहीं है, इससे बड़ा मानहानि क्या होगा'?

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।