Prashant Kishor attacks Nitish Kumar also criticizes Samrat Choudhary on Hara Gamchha अपनों ने उन्हें बेचा... खुद दोषी हैं, नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का अटैक; सम्राट चौधरी को 'गमछा' परलपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अपनों ने उन्हें बेचा... खुद दोषी हैं, नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का अटैक; सम्राट चौधरी को 'गमछा' पर लपेटा

सम्राट किशोर ने नीतीश कुमार की आलोचना की। कहा कि गलत के साथ रहिएगा तो आपके साथ भी गलत ही होगा। नीतीश कुमार के साथ जो हुआ उसके लिए कुछ हद तक वे खुद जिम्मेवार हैं। सम्राट चौधरी की हरा गमछा बयान के लिए आलोचना की।

Thu, 28 May 2026 06:40 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अपनों ने उन्हें बेचा... खुद दोषी हैं, नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का अटैक; सम्राट चौधरी को 'गमछा' पर लपेटा

Prashant Kishor on Nitish Kumar: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा वार किया है। पीके ने कहा है कि नीतीश कुमार ने गलत लोगों को अपने साथ रखा और उन लोगों उन्हें राजनैतिक रूप से बेच दिया। 202 विधायकों का नेता होने के बावजूद उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा। पीके सम्राट चौधरी को हरा गमछा वाले बयान पर लपेट लिया।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि गलत के साथ रहिएगा तो आपके साथ भी गलत ही होगा। नीतीश कुमार के साथ जो हुआ उसके लिए कुछ हद तक वे खुद जिम्मेवार हैं। अपने साथ जिन लोगों को साथ रखा उन्होंने कमजोर पड़ने पर उन्हें बेच दिया। जिस नेता के पास 202 सीट का मैंडेट होगा वह राज्यसभा में क्यों जाएगा। नीतीश जी भी उसके लिए दोषी हैं। आज जो भी हो रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्होंने सही लोगों को अपने साथ नहीं रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:238 सीटें हारने वाली जन सुराज लड़ेगी उपचुनाव, पीके बोले- BJP को गढ़ में हराएंगे

हरा गमछा वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी मुखाल्फ़त की। कहा कि बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए हरा गमछा, गेरुआ गमछा की बात की जा रही है। सब सत्ता के लिए खेल है। इसका प्रमाण यह है कि सम्राट चौधरी खुद कुछ साल पहले तक हरा गमछा लेकर घूम रहे थे। मूल रूप से ये भगवा गमछा वाले तो हैं नहीं। इनके पिताजी शकुनी चौधरी का भाषण वायरल है जो कह रहे थे कि मोदी जी को मुंगेर की धरती में गाड़ देंगे। ये कोई गमछे का रंग नहीं, राजनीति का रंग है। जनता जानना चाह रही है कि बिहार से गरीबी का रंग कब उतरेगा, पलायन का रंग कब उतरेगा, अपराध का रंग कब उतरेगा। अभी जिस छात्रा के साथ पटना के होटल में दुर्व्यवहार किया गया उस पर बुलडोजर कब चलेगा। सम्राट चौधरी ने गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया। अपराधियों के आकाओं के ठिकाने पर कब बुलडोजर ऐक्शन लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाना मत खाइए... मोदी की अपील पर पीके ने ली चुटकी, CJP को हल्के में ना ले बीजेपी

उन्होंने कहा कि जनता समझ रही है कि सिर्फ सत्ता के लिए रंगों में बांटने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। अभी बांकीपुर में चुनाव आ रहा है। इसका असर चुनाव के परिणाम में दिखेगा। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्रित्व पर कहा कि अच्छे चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वाले दल ने किस चेहरे को सीएम बनाया है इसकी चर्चा जनता में हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 9 सीटों पर फुल टर्म, नीतीश की जगह 4 साल की पारी

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दल के नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के आवास पर गए थे। वापसी के वक्त उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि शाम को आइएगा और एक-एक बात बताइएगा। राजनैतिक हलके में इस बात के अलग-अलह मायने निकाले जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार नहीं होते तो जेल से भी नहीं निकल पाते, आनंद मोहन को JDU का जवाब
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।