Jan Suraaj Party who lost 238 seats to contest byelection Prashant Kishor claims to defeat BJP in stronghold 238 सीटें हारने वाली जन सुराज लड़ेगी उपचुनाव, प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को गढ़ में घुसकर हराएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

238 सीटें हारने वाली जन सुराज लड़ेगी उपचुनाव, प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को गढ़ में घुसकर हराएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटें लड़कर सभी हारने वाली जन सुराज पार्टी पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव लड़ेगी। प्रशांत किशोर ने भाजपा को गढ़ में घुसकर हराने का दावा किया है। पिछले चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सामने बांकीपुर में जन सुराज प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी।  

Wed, 27 May 2026 04:41 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
238 सीटें हारने वाली जन सुराज लड़ेगी उपचुनाव, प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को गढ़ में घुसकर हराएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर दी है। पीके ने पटना की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ताल ठोक दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी और इसी साल इस पर उपचुनाव होगा। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि जन सुराज मजबूती से उपचुनाव लड़ेंगे और भाजपा को उसके गढ़ में घुसकर हराएंगे। बता दें कि पिछले बिहार चुनाव में पीके की पार्टी ने 238 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और सभी पर हार मिली थी।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को शिवहर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को सीधी चुनौती सिर्फ उनकी पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर बीते 40-45 सालों से एक ही परिवार जीतता रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस को यहां कई बार हार का सामना करना पड़ा। जन सुराज पार्टी इस बार भाजपा को उसके गढ़ में घुसकर हराएगी।

नितिन 5, तो पिता नवीन 4 बार रहे विधायक

पटना की बांकीपुर सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार 5 बार के विधायक रहे। 2008 के परिसीमन से पहले इस सीट का नाम पटना पश्चिम था। नितिन से पहले उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी लगातार 4 बार यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसलिए बांकीपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाना मत खाइए... मोदी की अपील पर पीके ने ली चुटकी, CJP को हल्के में ना ले बीजेपी

नितिन नवीन के सामने जन सुराज प्रत्याशी की जब्त हो गई थी जमानत

2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने आरजेडी की रेखा कुमारी को 51 हजार वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में जन सुराज पार्टी ने वंदना कुमारी को प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें महज 7717 वोट मिले थे। उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद बीते मार्च में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब यहां उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग आगामी महीनों में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित करेगा। नियमों के अनुसार खाली सीट पर 6 महीने में चुनाव कराने होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 9 सीटों पर फुल टर्म, नीतीश की जगह 4 साल की पारी

भाजपा से कौन होगा प्रत्याशी?

अटकलें चल रही हैं कि भाजपा एमएलसी संजय मयूख को बांकीपुर उपचुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। वह भाजपा के लो-प्रोफाइल नेता हैं और राष्ट्रीय मीडिया कॉओर्डिनेटर का पद संभाल रहे हैं। संजय मयूख का एमएलसी का कार्यकाल अगले महीने खत्म होने जा रहा है।

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव एवं उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। अगर भाजपा एमएलसी चुनाव में मयूख को प्रत्याशी नहीं बनाती है, तो उनके बांकीपुर से विधानसभा उपचुनाव लड़ने की अटकलों को और बल मिल जाएगा। हालांकि, भाजपा ने अभी बांकीपुर से प्रत्याशी पर फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपचुनाव में जीत से तेजस्वी का जोश हाई, बोले- बैलेट पेपर से NDA कहीं नहीं टिकेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।