anand mohan came out from jail due to nitish kumar said jdu leaders nihora yadav and niraj kumar नीतीश कुमार ना होते तो जेल से भी नहीं निकल पाते, पत्नी-बेटे को JDU ने बनाया; आनंद मोहन को मिला जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार ना होते तो जेल से भी नहीं निकल पाते, पत्नी-बेटे को JDU ने बनाया; आनंद मोहन को मिला जवाब

जदयू के प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा कि दि नीतीश कुमार नहीं होते तो आज शायद जेल से बाहर भी नहीं आते। आज जदयू को कमजोर करने की जो भी साजिश हो रही हो उनके माध्यम से तो अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो जेल से बाहर भी नहीं आते।

Mon, 18 May 2026 01:51 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार ना होते तो जेल से भी नहीं निकल पाते, पत्नी-बेटे को JDU ने बनाया; आनंद मोहन को मिला जवाब

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बयान पर सियासी बवाल जारी है। आनंद मोहन ने हाल ही में जनताा दल (यूनाइटेड) को लेकर बड़ी बात कह दी है। दिलचस्प बात यह है कि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जनता दल (यू) से सांसद औऱ बेटे चेतन आनंद जेडीयू से विधायक हैं। नन्द मोहन ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जदयू में थैली की राजनीति हो रही है। नीतीश कुमार के मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। लेकिन अब इसपर जदयू की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।

जदयू के प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा कि आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं, उनके परिवार हैं लेकिन आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने खुद कहा कि मैं जदयू में नहीं हूं। लेकिन यदि नीतीश कुमार नहीं होते तो आज शायद जेल से बाहर भी नहीं आते। आज जदयू को कमजोर करने की जो भी साजिश हो रही हो उनके माध्यम से तो अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो जेल से बाहर भी नहीं आते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया, थैली की पार्टी बन गई है JDU;आनंद मोहन खूब बोले

जदयू प्रवक्ता ने आनंद मोहन को लेकर कहा कि थोड़ा सा उनका कृतज्ञ होना चाहिए। जदयू ने पत्नी को सांसद बनाया, बेटा को एमएलए बनाया और उसके बाद कई उपेक्षाएं भी रख रहे हैं। इसके आधार पर वो पार्टी के नेताओं को और पार्टी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उनको पार्टी की आलोचना नहीं करनी चाहिए। पार्टी सबके लिए सोचती है। परिवार के दो-दो लोगों को पार्टी ने बना दिया तो उस समय पार्टी अच्छी थी आज मंत्री नहीं बने तो खराब हो गया। ये सब राजनीति में नहीं चलता है। हम आनंद मोहन की बातों को खारिज करते हैं।

पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी आनंद मोहन को जवाब देते हुए कहा कि जो लोग चुनाव लड़े हैं वो बता दें। मैं पूरी चुनौती के साथ कहता हूं कि जो लोग जनता दल (यू) में एक आदमी बता दे फिर चाहे वो सदस्य विधान परिषद बना हो, राज्यसभा गया हो, लोकसभा का चुनाव लड़ा हो, विधानसभा का चुनाव लड़ा हो, या आयोग का सदस्य हो। धन का कारोबार जनता दल यूनाइटेड में संभव नहीं है। यहीं तो जदयू की खासियत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत की कोर टीम में पहुंचकर भी मंत्री नहीं बने चेतन, क्यों भड़के हैं आनंद मोहन

नीरज कुमार ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता और अपने विरोधियों के मन में भी बसते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के गांव की गली बनी है तो नीतीश कुमार के ही कार्यक्रम से और घर में बिजली पहुंची है तो नीतीश कुमार के ही कार्यक्रम से। स्कूल भी बना है तो नीतीश कुमार के ही कार्यक्रम से। अब तक जो भी विकास हुआ है उसकी कार्ययोजना बनाने का सारा क्रेडिट नीतीश कुमार को ही जाता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।